जमीन के लिए बेटे ने जिंदा मां को कागजों में मार दिया, चौंकाने वाला है मामला
जमीन के लिए बेटे ने जिंदा मां को कागजों में मार दिया, चौंकाने वाला है मामला
Share:

जमुई: बिहार के जमुई जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ चकाई प्रखंड में एक जीवित महिला का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। महिला लखपति देवी प्रखंड के माधोपुर पंचायत के बुधुआडीह गांव की निवासी है। इसका डेथ सर्टिफिकेट 20 सितंबर 2022 को ही जारी किया गया है। यह मामला तब प्रकाश में आया जब महिला ने BDO को आवेदन देकर मृत्यु प्रमाण पत्र निरस्त करने की गुहार लगाई। 

महिला लखपति देवी ने बताया कि उसके जमीन को हड़पने के इरादे से उसके सौतेले बेटे के द्वारा उसका मृत्यु प्रमाण पत्र बनबाया गया है। महिला ने BDO को दिए आवेदन में बताया है कि वे लखपति देवी पति स्व. धनेश्वर यादव माधोपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-11 ग्राम बुधुआडीह का निवासी हैं। अभी जीवित हूं। मगर पता नहीं कैसे प्रखंड दफ्तर  द्वारा मेरे नाम का मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत कर दिया गया है। महिला ने BDO से जांच कर निर्गत किये गए मृत्यु प्रमाण पत्र को निरस्त करने की मांग की है। प्रमाण पत्र के निर्गत होने से लोगों में ख़बरों में छाया हुआ है।

जमुई के DDC शशिशेखर चौधरी ने बताया कि इस प्रकार की कोई लिखित खबर हमें अभी प्राप्त नहीं है। गलत प्रमाण पत्र निर्गत किया गया है तो सांख्यिकी विभाग के नोडल पदाधिकारी से उसकी जांच कराई जायेगी। तहकीकात में गलत प्रमाण पत्र जारी करने के लिए आरोपी पाये जाने पर संबंधित लोगों पर कार्रवाई की अनुशंसा की जायेगी। वहीं चकाई के BDO दुर्गाशंकर ने बताया कि गलत मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत को लेकर लखपति देवी द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की तहकीकात कर कार्रवाई की जायेगी।

क्या कांग्रेस नेता कमलनाथ ने की थी देश से गद्दारी ? परमाणु परिक्षण की जानकारी अमेरिका को लीक करने का आरोप

जानिये किन शहरों को "सिटी ऑफ एडवेंचर" कहा जाता है

बिहार: मिड डे मील खाने के बाद अस्पताल पहुंचे 100 बच्चे, भोजन में छिपकली निकलने का आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -