मध्यप्रदेश में मिट्टी के परीक्षण के लिए स्थापित होंगी प्रयोगशालाएं
मध्यप्रदेश में मिट्टी के परीक्षण के लिए स्थापित होंगी प्रयोगशालाएं
Share:

ग्वालियर/मध्यप्रदेश : मिट्टी के परीक्षण के लिए मध्यप्रदेश के सभी ब्लॉक में मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला  की स्थापना की जाएंगी। मध्यप्रदेश में ऐसी 263 प्रयोगशालाएं स्थापित होंगी। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी कमिश्नर और कलेक्टर्स से कही। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को 25 मई से 15 जून तक आयोजित होने वाले कृषि महोत्सव को सफल बनाने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह ने कहा कि कृषि महोत्सव को प्रदेश का कृषि परिदृश्य बदलने का अभियान बनाना होगा। कृषि क्षेत्र में हुए वैज्ञानिक शोध, नवीनतम तकनीक इस अभियान के माध्यम से किसानों तक पहुंचाने होंगे, जिससे खेती को लाभ प्राप्त करने वाले व्यवसाय के रूप में विकसित किया जा सके। वीसी में बताया गया कि अगले एक सप्ताह में राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना के तहत 5 लाख 40 हजार किसानों के खातों में करीब 379 करोड़ 7 लाख रुपए की बीमा राशि जमा की जाएगी। महोत्सव के दौरान किसानों को इस राशि से संबंधित वितरण प्रमाण-पत्र भी दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना के तहत प्रत्येक नागरिक को लाभ दिलवाने के लिए 20 से 30 मई तक विशेष अभियान चलाया जाएगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिए कि प्रदेश में बच्चों द्वारा की जाने वाली भिक्षावृत्ति को पूरी तरह से समाप्त किया जाना है। इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे ऐसे परिवारों को तलाशें, जिनके बच्चे भिक्षावृत्ति के काम में लगे हैं। यह कार्य करने के बाद परिजनों को समझाया जाए कि वह अपने बच्चों से यह कार्य नहीं करवाएं। जिन बच्चों के परिवार नहीं हैं, उन्हें रहने के लिए आश्रय गृह भेजा जाए। ऐसे बच्चों के रहने, भोजन और शिक्षा की पूरी व्यवस्था सरकार करेगी। वीसी के दौरान प्रदेश की कानून व्यवस्था, जनदर्शन अभियान, खाद्य के अग्रिम भंडारण पर ब्याज राज्य सरकार द्वारा दिए जाने आदि मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -