आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकती है ये चीजें, भूल से भी खाने में ना करें शामिल
आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकती है ये चीजें, भूल से भी खाने में ना करें शामिल
Share:

कोलेस्ट्रॉल की समस्या आज के समय में कई लोगों में देखने के लिए मिलती है। ऐसे में कोलेस्ट्रॉल हमारे ब्लड में पाया जाने वाला वैक्स जैसा सब्सटेंस होता है, जो शरीर में बनता है। वैसे कोलेस्ट्रॉल हमारी बॉडी के लिए जरूरी होता है, लेकिन जब इसका लेवल सामान्य से ज्यादा हो जाता है, तब परेशानियां शुरू हो जाती हैं। कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने पर यह खून की नसों में जम जाता है और ब्लड फ्लो को प्रभावित कर स्ट्रोक जैसी गंभीर खतरों की वजह बन सकता है। आपको बता दें कि कोलेस्ट्रॉल को सही खान-पान और फिजिकल एक्टिविटी करके कंट्रोल किया जा सकता है। जी हाँ, खाने-पीने में लापरवाही करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल तेजी से बढ़ जाता है। ऐसे में आज आपको ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका सेवन कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करना खतरनाक हो सकता है।

इन फूड्स का सेवन बढ़ा सकता है कोलेस्ट्रॉल-

रेड मीट करें अवॉइड: हार्वर्ड हेल्थ की रिपोर्ट के मुताबिक रेड मीट और पोर्क में सैचुरेटेड फैट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है,इसका सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) तेजी से बढ़ सकता है। जी हाँ और इसके बजाय आप स्किनलेस चिकन या फिश का सेवन कर सकते हैं। अगर आप वेजिटेरियन हैं तो बीन्स खाना फायदेमंद हो सकता है।

फ्राइड फूड्स न खाएं: समोसा, पकौड़े, चिकन विंग्स, मोजरेला स्टिक्स, अनियन रिंग्स जैसी चीजों को उन लोगों को अवॉइड करना चाहिए जिनमे कोलेस्ट्रॉल ज्यादा है। 

प्रोसेस्ड मीट न खाएं: हॉट डॉग्स, शोषित और बीकन जैसी चीजों में काफी मात्रा में सैचुरेटेड फैट होता है, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ा सकता है। ऐसे में कोलेस्ट्रॉल से जूझ रहे लोगों को नॉन वेज अवॉइड करना चाहिए।


कुकीज, केक और पेस्ट्री खाने से बचें: बड़ी संख्या में लोग कुकीज, केक और पेस्ट्री खाना पसंद करते हैं, हालाँकि इनका कोलेस्ट्रॉल लेवल पर काफी असर पड़ता है।

डायबिटीज के हैं शिकार तो रोज पी सकते हैं ये खास रायता

रात के खाने में भूल से भी ना शामिल करें ये चीजें, जानिए क्या खाना होगा बेहतर

इस ब्लड ग्रुप वालों को सबसे ज्यादा होता है ब्रेन अटैक का खतरा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -