पाइल्स से बचाव के लिए खाएं ये फूड्स
पाइल्स से बचाव के लिए खाएं ये फूड्स
Share:

दुनियाभर में अधिकतर लोग पाइल्स की समस्या से परेशान रहते हैं। आप सभी को बता दें कि पाइल्स यानी बवासीर, जिसे हेमोरॉएड्स (Hemorrhoids) भी कहा जाता है। जी दरअसल बवासीर होने पर मल द्वार या गुदा (Anus) में व्यक्ति को सूजन की समस्या हो जाती है। ऐसे में कई बार इसमें दर्द भी होता है और खून भी निकलता है। वहीं कब्ज होने पर गुदा में सूजन, दर्द बढ़ जाता है। आप सभी को बता दें कि बवासीर के कई प्रकार होते हैं, जैसे खूनी बवासीर और बादी बवासीर। खूनी बवासीर में मरीज को मल त्याग करते समय खून आता है, पर यह अधिक तकलीफदायक नहीं होता है। जी हाँ और कई बार गुदा के अंदर मस्से, सूजन हो जाते हैं, पर यह धीरे-धीरे ठीक हो जाता है।

हालाँकि बादी बवासीर में अधिक तकलीफ हो सकती है। जी दरअसल इसमें लगातार कब्ज होने से गुदा में बने मस्से बाहर की तरफ आ जाते हैं और इसमें जलन, दर्द हो सकता है। इस दौरान कब्ज लगातार बना रहे, तो मस्से में सूजन होने से दर्द बढ़ सकता है, चलना-फिरना भी दुश्वार हो जाता है। इसके अलावा मल त्याग करते समय भी काफी दर्द होता है, ऐसे में बवासीर का इलाज करना बेहद जरूरी हो जाता है। हालाँकि आप खानपान में कुछ खाद्य पदार्थों को शामिल करके भी कब्ज, बवासीर की समस्या से बचे रह सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं बवासीर से बचाव के लिए क्या खाएं?


बवासीर से बचाव के लिए क्या खाएं-

सूखा आलूबुखारा- बवासीर से बचाव के लिए सूखा आलूबुखारा (Prunes) का सेवन करना चाहिए, क्योंकि इसमें फाइबर काफी अधिक होता है। जी दरअसल शरीर में फाइबर की जरूरतों को पूरा करने के लिए आधा कप ड्राई आलूबुखारा खाना चाहिए।

सेब- सेब में भी उच्च मात्रा में डायटरी फाइबर मौजूद होते हैं, जो त्वचा को हेल्दी बनाए रखते हैं। जी दरअसल सेब में अघुलनशील फाइबर पाचन में नहीं टूटते हैं और मल को लूज करने, बाउल मूवमेंट को सही करने में मदद करते हैं, जिसके परिणामस्वरूप लैक्सेविट प्रभाव पड़ता है।

नाशपाती- नाशपाती फाइबर और अन्य कम्पाउंड से भरपूर होता है, जो बवासीर के लक्षणों को कम करता है। जी हाँ और त्वचा के लिए भी यह फल हेल्दी होता है। इसमें फ्रुक्टोज भी होता है, जो एक प्राकृतिक लैक्सेटिव होता है।

जौ- जौ बीटा-ग्लुकन से भरपूर होता है, जो कोलोन में चिपचिपे जेल को तोड़ता है। इसी के साथ मल को नर्म करता है। यह एक अच्छे कोलोन स्वास्थ्य को बनाए रखने में भी मदद कर सकता है। जौ का नियमित रूप से सेवन करने से बवासीर की बीमारी होने का खतरा कम हो सकता है।

अनाज, दालें- अगर आप नियमित रूप से दालें, साबुत अनाज, साबुत व्हीट ब्रेड, कॉर्न आदि का सेवन करेंगे, तो कब्ज की समस्या नहीं होगी। इसी के साथ पाचनतंत्र भी स्वस्थ रहेगा।

70 की उम्र में भी आपको स्वस्थ और जवान बनाए रखेंगी ये चीजें, आज से शुरू कर दें खाना

गर्मियों में रहना है हेल्दी और फिट तो खाएं ये 6 फाइबर फूड्स

पुरुषों को इस कारण सबसे अधिक होता है कमर दर्द, जानिए कैसे बच सकते हैं

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -