इस शोर में सेंसलेस हो गया ट्रेफिक सेंस
इस शोर में सेंसलेस हो गया ट्रेफिक सेंस
Share:

मनीष अपने घर से बाजार जा रहा था। अचानक एक वाहन चालक तेज़ गति से वाहन चलाते हुए उसकी ओर आया। मनीष ने संभलने का प्रयास किया लेकिन उसका संतुलन बिगड़ गया। उसने जैसे - तैसे खुद को संभाला लेकिन इन प्रयासों में उसका वाहन गिर पड़ा। ऐसी स्थिति बनते ही लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने उसे हिम्मत दी और उसके वाहन को उठाया। कुछ देर वह वाहन को लेकर ही विचार करता रहा। इस तरह की स्थितियां कमोबेश देश में अक्सर होती रहती हैं। आए दिन सड़कों पर वाहन दुर्घटना होती है। इन दुर्घटनाओं में लोगों को अपने प्रियजन को भी खोना पड़ जाता है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता से आकाशवाणी के माध्यम से रूबरू होते हैं। इस दौरान वे मन की बात कार्यक्रम में लोगों के दिलों को छू लेते हैं। कई मर्तबा उन्होंने संजीदा विषयों पर चर्चा की। अपने इस कार्यक्रम में उन्होंने सड़क दुर्घटना को लेकर भी लोगों से चर्चा की। तो लोगों का ध्यान इस ओर अधिक गया लेकिन फिर यह बात हवा हो गई और आज भी देश के लगभग हर शहर में वाहन अंधाधुंध गति से दौड़ते हैं वाहन चालक नियमों को ताक पर रखकर वाहन चलाते हैं।

ऐेसे में वाहन दुर्घटना की संभावनाऐं अधिक होती हैं। कई ऐसे गंभीर हादसे वाहन संचालन के दौरान हो चुके हैं जिसमें युवाओं को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। इसके बाद भी लोग वाहन दुर्घटना को गंभीर विषय नहीं मानते। लोग न तो वाहन चलाते समय मोबाईल पर बात करना छोड़ते हैं और न ही हेलमेट लगाना उन्हें पसंद है। हेलमेट लगाना तो वे शान के खिलाफ समझते हैं। इन सभी गलतियों का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ता है। 

ट्रेफिक पुलिस द्वारा भी प्रतिवर्ष सड़क सुरक्षा व यातायात सप्ताह मनाया जाता है। पूरे सप्ताह तो लोगों को वाहन नियमों के अनुसार चलाने की बात समझाई जाती है। मगर इसके बाद भी लोग यातायात के नियमों को तोड़ते हैं। अपने शहर की ही बात लीजिए। ज़रा गौर से देखिए आपके शहर के व्यस्ततम चौराहे पर रेड सिग्नल में आखिर कितने लोग ज़ेबरा क्राॅसिंग छोड़कर स्टाॅप लाईन पर  ठहरते हैं। अधिकांश वाहन चालक वाहनों को जे़बरा क्राॅसिंग पर ही रोक दिया करते हैं।

'लव गडकरी' 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -