फ्लाइंग किस विवाद को लेकर बोली कांग्रेस विधायक- 'राहुल जी के पास लड़कियों की कमी नहीं...'
फ्लाइंग किस विवाद को लेकर बोली कांग्रेस विधायक- 'राहुल जी के पास लड़कियों की कमी नहीं...'
Share:

नवादा: संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के चलते कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को फ्लाइंग किस देने के विवाद में अब नया विवाद जुड़ गया है। बिहार से कांग्रेस MLA नीतू सिंह ने शर्मनाक बयान देते हुए कहा है कि राहुल गांधी के पास फ्लाइंग किस देने के लिए लड़कियों की कमी नहीं है। यदि उन्हें किसी को फ्लाइंग किस देना होगा तो वह स्मृति ईरानी जैसी 50 वर्ष की किसी बूढ़ी को क्यों देंगे?

दरअसल, संसद में राहुल गांधी पर लगे आरोपों को लेकर नवादा जिले की हिसुआ सीट से कांग्रेस MLA नीतू सिंह से राय मांगी गई थी। इस के चलते भाजपा सरकार में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को आड़े हाथों लिया और कहा, ''हमारे राहुल जी के पास लड़कियों की कमी नहीं है। यदि उनको फ्लाइंग किस देना होगा तो किसी लड़की को देंगे, 50 वर्षीय बूढ़ी को क्या फ्लाइंग किस देंगे। यह सब आरोप निराधार है।'' कांग्रेस की महिला MLA के इस बयान को लेकर अब भाजपा ने करारा हमला बोला है। भाजपा नेताओं ने नीतू सिंह के बयान की भर्त्सना की है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने नीतू सिंह के बयान की निंदा करते हुए उसे शर्मनाक बताया है।

भाजपा के एक अन्य प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी नीतू सिंह के बयान की आलोचना करते हुए कहा है कि महिला विरोधी कांग्रेस राहुल गांधी की कथित गलत हरकतों पर उनका बचाव करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। आरोप है कि बुधवार को चर्चा में हिस्सा लेने के पश्चात् जब राहुल गांधी सदन से बाहर निकल रहे थे, तब सत्तारूढ़ पक्ष के कुछ सदस्यों की टीका-टिप्पणी पर कांग्रेस सांसद ने 'फ्लाइंग किस' की भाव-भंगिमा प्रदर्शित की। हालांकि, राहुल की प्रतिक्रिया का वो क्षण कैमरे में कैद नहीं हुआ है। 

'विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव, हमारे लिए शगुन..', लोकसभा में जवाब दे रहे पीएम मोदी

छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, प्रमुख आदिवासी नेता अरविंद नेताम ने छोड़ी पार्टी

'विपक्ष का ध्यान गरीबों की भूख पर नहीं, बल्कि सत्ता की भूख पर है..', अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब दे रहे पीएम मोदी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -