मच्छरों के कारण लेट हुई फ्लाईट
मच्छरों के कारण लेट हुई फ्लाईट
Share:

मुंबई : क्या मच्छरों के चलते भी फ्लाईट लेट हो जाती है। जी हां, इस बार ऐसा ही हुआ है। एयर इंडिया के एक यात्री ने आरोप लगाया कि एयर इंडिया की मुंबई से कोच्चि जाने वाली फ्लाईट मच्छरों के चलते 1 घंटा विलंब से पहुंची। यात्री के आरोपों पर एयर इंडिया ने यह माना कि फ्लाईट देरी से पहुंची हालांकि कंपनी ने यह खारिज कर दिया कि कंपनी ने विमान को खाली करवाया था।

फार्मास्युटिकल कंपनी में एक्जीक्युटिव रामा अय्यर ने एक वेबसाईट को जानकारी देते हुए कहा कि वे कोच्चि जाने हेतु सोमवार तड़के 5.30 बजे एयरपोर्ट पहुंचे। एयर इंडिया की फ्लाईट क्रमांक एआई - 054 में इस यात्री को सफर करना था। रामा ने कहा कि सभी यात्री विमान में बैठ गए थे लेकिन तभी फ्लाईट में सवार यात्रियों को अपना हैंडबैग लेकर विमान खाली करने के लिए कहा।

वे स्प्रे के माध्यम से मच्छर भगाए जाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करते हैं। यात्रियों का कहना है कि स्प्रे के माध्यम से मच्छरों को भगाने का प्रयास भी सफल नहीं हुआ। ऐसे में यात्रियों को विमान से बाहर जाने के लिए कहा गया। दरअसल यह विमान मुंबई की मीठी नदी से उपर से होते हुए निकला था। नदी का क्षेत्र मुंबई एयरपोर्ट के ही करीब है। जिसके कारण यात्रियों को मच्छरों की परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -