होशियारपुर/ जालंधर। पंजाब में मंगलवार को सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरफ्तार किया गया है। यह गिरोह लड़कियां सप्लाई करता था। जब लड़की को ग्राहकों के पास भेजा जाता तब वह चोरी से वीडियो बना लेती। इसका फायदा उठाकर गिरोह मोटी रकम वसूलता था। गिरोह का पता तब चला जब इसके मेंबर एक बैंक कर्मचारी के घर जा धमके। उसकी पत्नी के हाथ में एक सीडी थमाकर यह कह दिया कि आपके पति ने नौकरी देने के बहाने एक लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया है। वे मामला रफा-दफा करने के लिए 10 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। बाद में पता चला कि मामला कुछ और ही है। ये लोग पहले लड़की सप्लाई करते थे व झूठी कहानी बनाकर ब्लैकमेल करते थे।
बैंक मैनेजर की मुलाकात कुछ दिन पहले गिरोह की महिला से हुई थी। तब महिला ने कहा था कि कभी लड़की चाहिए तो बताना, इस दौरान पिछले दो सप्ताह पहले उसका दोबारा फोन आया। महिला ने कहा कि एक पूजा नाम की लड़की है जो फतेहपुर रहती है चाहिए तो बताओ। महिला ने बैंक मैंनेजर को लड़की के नंबर दे दिया। बैंक मैनेजर ने लड़की मंगवा ली। इसके बाद मैनेजर लड़की को होटल में ले गया। लड़की ने चोरी से उसकी मूवी बना ली। धीरे-धीरे महिला ने उसे यह कह कर ब्लैकमेल किया कि उसके पास उस समय की सीडी बनी हुई है, यदि चाहिए तो 10 लाख रुपए दे दो।
बैंक मैनेजर ने उसे केवल धमकी ही समझा व मामला टाल दिया। इसके बाद महिला ने तीन लोगों को उसके बैंक में भेज दिया और उक्त लोगों ने उसे वहां पर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। बैंक में सहयोगियों ने उन्हें पुलिस की धमकी देकर भगा दिया। इस दौरान वे उस मैनेजर के घर पहुंच गए और उसकी पत्नी व बच्चों के हाथ में सीडी थमा दी व कहा कि आपके पति ने एक लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया है और यह मामला पुलिस में जाएगा। पुलिस व वकील हमें जानते हैं पर मामला बाहर ही सैटल करना चाहते हैं तो आप 10 लाख रुपए दे दो नहीं तो मामला आगे पहुंचा दिया जाएगा। पुलिस ने ट्रैप लगाकर आरोपियों को पकड़ लिया।
आपको बता दे की देह व्यपार चलाने वाले गिरोह आए दिन नए हथकंडे अपना कर लोगो के साथ ठगी करने से बाज़ नही आ रहे है। जबकि पुलिस प्रशासन भी अपने पुरे प्रयास से जिस्म फरोख्त करने वालो पर नकेल कसने के पुरे प्रयास कर रहा है। लेकिन इसके बावजूद न जाने कितने पैतरे आजमा कर यह लोग इस तरह की वारदात को अंजाम दे रहे है।