खेल विशेष 2015 : भारतीय खिलाड़ियों ने रचा नया कीर्तिमान...
खेल विशेष 2015 : भारतीय खिलाड़ियों ने रचा नया कीर्तिमान...
Share:

वर्ष 2015 खेल जगत में भारतीय खिलाड़ियों के लिए बहुत ही उपलब्धियों से भरा रहा है और कई खिलाड़ियों के लिए मिलाजुला रहा है। वर्ष 2015 में भारतीय खिलाड़ियों ने कई खेलो में उम्दा प्रदर्शन करके इतिहास रचा और ख़िताब भारत को हासिल करवाया है। खेल जगत के कई खिलाडी वर्ष 2015 में शादी के पवित्र बंधन में बंधे है। वर्ष 2015 खेल जगत के लिए बेहद ही खास रहा है. इस साल में भारतीय खिलाड़ियों ने कीर्तिमान रचा है। भारतीय खिलाड़ियों ने साल 2015 में उपलब्धिया हासिल करके अपना और अपने देश का गौरव बढ़ाया है।

निचे देखिये वर्ष 2015 में खेल जगत में कौन-कौन से खिलाड़ियो ने उपलब्धिया हासिल की है-   

(1) भारत की मशहूर और दिग्गज टेनिस स्टार सानिया मिर्जा महिला युगल ग्रैंडस्लैम खिताब हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला बनी और युगल टेनिस रैंकिंग में शीर्ष पर रही।  

(2) दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कुछ समय पहले खत्म हुईं श्रंखला में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 337 रनों से करारी मात देते हुए भारत ने 3-0 सीरीज पर कब्ज़ा जमाया था।

(3) भारत की शानदार और दिग्गज टेनिस खिलाडी सानिया मिर्जा और स्विस की टेनिस स्टार मार्टिना हिंगिस की बेहतरीन जोड़ी को अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (ITF) ने वर्ष 2015 सीजन में उम्दा प्रदर्शन को ध्यान रखते हुए महिला युगल विश्व चैंपियन ऐलान किया था।

(4) वर्ष 2015 में कई भारतीय खिलाडी शादी के पवित्र बंधन में बंधे है जिसमे भारतीय क्रिकेट टीम के सुरेश रैना,दिनेश कार्तिक,हरभजन सिंह समेत कई खिलाडी थे। और कुछ खिलाड़ियों ने 2015 में सगाई भी की है।

(5) ओलंपिक कांस्य पदक विजेता और विश्व की दूसरे नंबर की भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल को वर्ष 2015 में उनके उम्दा प्रदर्शन को देखते हुए विश्व बैडमिंटन संघ (BWF) में वूमेन प्लेयर आफ द ईयर पुरस्कार के लिये सम्मानित किया गया था है।

                                                                                                                                         अरविन्द ओसले...

                                      

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -