संयुक्त राष्ट्र ने पांच भारतीय महिला पुलिस अधिकारियों को सम्मान से नवाजा
संयुक्त राष्ट्र ने पांच भारतीय महिला पुलिस अधिकारियों को सम्मान से नवाजा
Share:

नई दिल्लीः देश का सम्मान एक बार फिर विश्व में बढ़ा है। सुयक्त राष्ट्र ने देश की पांच महिला पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया है। यह सम्मान उनको साउथ सूडान में सराहनीय सेवाएं देने के लिए दिया गया है। इन पांच महिलाओं में रीना यादव, गोपिका जहांगिरदार, भारती सामंतराय, राागिनी कुमारी और कमल शेखावत का नाम शामिल हैं। रीना यादव चंढीगढ़ में पुलिस ऑफिसर हैं। गोपिका जहांगिरदार महाराष्ट्र पुलिस में डीएसपी हैं और भारती सामंतराय भी महाराष्ट्र पुलिस में हैं। चौथा नाम राागिनी कुमारी का है और वह भी पुलिस में हैं।

कमल शेखावत राजस्थान पुलिस में कार्यरत हैं। ये सभी महिलाएं सामुदायिक, प्रशासनिक, परिचालन कर्तव्यों और स्थानीय अधिकारियों के क्षमता निर्माण में लगी हुई हैं। एक अधिकारी ने कहा कि ये महिलाएं व्यावसायिकता, अखंडता और विविधता के लिए सम्मान के संयुक्त राष्ट्र के मूल मूल्यों के साथ काम कर रही हैं।

ये भारतीय महिलाएं दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के साथ सामंजस्य स्थापित करने के लिए मजबूती प्रदान कर रही हैं। समूचे देशवासियों के लिए यह एक गौरव की बात है। बता दें कि भारत यूएन के दुनिया के खतरनाक देशों में यूएन के द्वार चलाए जा रहे शांति मिशनों में शामिल रहा है। अभी भी भारत अफ्रीका के कई खतरनाक देशों में संयुक्त राष्ट्र के मिशन में शामिल है। 

पन्ना की खदान में निकला एक और बेशकीमती हीरा, देखने के लिए लगा लोगों का तांता

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब राज्य सरकार नहीं बल्कि मंत्री खुद भरेंगे अपना इनकम टैक्स

बहन की हत्या के आरोपी भाई ने थाने में पिया एसिड, हुई मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -