ये हैं दूसरी दुनिया में जाने के पांच दरवाजे, जुड़ी हैं रहस्यमयी कहानियां...
ये हैं दूसरी दुनिया में जाने के पांच दरवाजे, जुड़ी हैं रहस्यमयी कहानियां...
Share:

फिल्मों से लेकर किस्से-कहानियों में 'दूसरी दुनिया' के दरवाजे का उल्लेख यदा कदा किया जाता रहा है। किन्तु कल्पनाओं से परे हमारी दुनिया में भी कुछ ऐसे स्थान भी हैं जिन्हें दूसरी दुनिया में जाने का रास्ता कहा जाता है। हालांकि इसके कोई पुख्ता सबूत नहीं मिलते, किन्तु आज भी उनके अस्तित्व को माना जाता है। जिसके कारण इन दरवाजों की पूजा की जाती है। तो आइए आपको बताते हैं दूसरी दुनिया में जाने के ये पांच दरवाजे...

सूर्यदेव का दरवाजा, बोलिविया: बोलिविया में एक ऐसा द्वार है जिसे सूर्यदेव का दरवाजा माना जाता है। प्रत्येक वर्ष लोग इस गेट के सामने पूजा करने के लिए आते हैं। यहां पर आने वाले लोगों को उम्मीद होती है कि किसी दिन उनकी पूजा से खुश होकर ये दरवाजा खुलेगा।

स्टल सेमेट्रीस, पेनसिल्वेनिया: पेनसिल्वेनिया में स्टल सेमेट्री है। इसे नरक का दरवाजा कहा जाता हैं। यहां के लोगों का मानना है कि जब भी ये दरवाजा खुलता था तो इसमें से भुत-प्रेत बाहर आते थे और लोगों को तंग करते थे। इसको लेकर कई कहानियां हैं कि यहाँ आज भी चुड़ैलें आकर प्रार्थनाएं करती है, ताकि ये दरवाजा फिर से खुल जाए और वहा से भुत प्रेत एक बार फिर से पूरे दुनिया पर कब्जे कर लें।

सुमेरियन गेट: ये गेट इराक के लोगों और उनकी दंत कथाओं से सम्बंधित है, ऐसा इसलिए क्योकि वे मानते है कि उनके पूर्वजों के पास ऐसी शक्तियां थी कि वे दूसरी दुनिया में आ जा सकते थे और उनके शिलालेख में भी ऐसा उल्लेख मिलता है। लोग मानते है कि वो दरवाजा जिससे उनके पूर्वज दूसरी दुनिया में जाते थे, वो दरवाजे आज भी है किन्तु अब वो समुद्र की गहराई में कहीं खो गया है, जिसे आज तक कोई नहीं ढूंढ सका है।

होया बाचो फॉरेस्ट रोमानिया: रोमानिया का होया बाचो फॉरेस्ट में रात के समय कई चमकदार चीजें दिखती हैं। यहां के लोगों का कहना है कि  कई बार तो लोग यहाँ से लापता भी हो जाते है। यहां प्रचलित एक कहानी के अनुसार एक बार इस जंगल से एक लड़की लापता हो गई थी और अगले 5 वर्षों तक उसे कभी नहीं देखा गया। 5 वर्ष बाद जब वो वापस लौटी तो सब ये देखकर हैरान थे कि उसकी आयु 1 दिन भी नहीं बढ़ी थी। सिर्फ इतना ही नहीं लड़की बोल रही थी कि वो तो लापता हुई ही नहीं थी। ऐसी ना जाने कितनी ही रहस्यमयी कहानियाँ इस जंगल से सम्बंधित हुई है।

होउसका कैसल, चेक रिपब्लिक: यहां ऐसा गड्ढा है जिसकी गहराई को आज तक कोई नहीं माप पाया है। कहते हैं कि ये इतना गहरा है कि सीधा नर्क को जाता है। एक कहानी है कि 13वीं सदी में एक कैदी के समक्ष ये शर्त रखी गई कि उसकी सजा माफ कर दी जाएगी किन्तु उसे ये देखकर आना होगा कि इस गड्ढे की गहराई कितनी है। उसे रस्सी द्वारा बांधकर गड्ढे के नीचे उतारा गया किन्तु कुछ ही सेकंड बाद उसके चीखने की आवाज आई। जब कैदी को बाहर निकाला गया तो वो बूढ़ा हो चुका है। उसने बताया कि नीचे जाते ही उसकी आयु तीस वर्ष बढ़ गई।

खबरें और भी:-

गर्लफ्रेंड की अलमारी में मिली ऐसी हैरान करने वाली चीज़े जिसे देखते ही डर गया लड़का

इस लड़की की खूबसूरत हैंड राइटिंग देखकर तो अच्छे-खासे इंसान को शर्म आ जाए

इस मंदिर में लोग चढ़ाते हैं प्लास्टिक के हवाई जहाज, वजह हैरान कर देगी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -