मर्चेंट नेवी की महिला अधिकारी ने बचाई मछुआरों की जान
मर्चेंट नेवी की महिला अधिकारी ने बचाई मछुआरों की जान
Share:

नई दिल्ली: समुद्र में अपने अदम्य साहस का परिचय कई बार नेवी और मर्चेंट नेवी के अधिकारी कर्मचारी देते रहे हैं. मगर क्या किसी एक महिला मर्चेंट नेवी कैप्टन को समुद्र में मछुआरों की जान बचाने की बात आपने सुनी है। दरअसल ऐसी ही कुछ उपलब्धि हासिल की भारतीय मर्चेंट नेवी की कैप्टन राधिका मेनन ने. राधिका मेनन ऐसी भारतीय महिला हैं  जिसे यह अवाॅर्ड दिया जाएगा. दरअसल अंतर्राष्ट्रीय मरीन आॅर्गनाइजेशन ने समुद्र में अदम्य साहस हेतु सम्मानित करने का निर्णय लिया।

दरअसल राधिका मेनन ने समुद्र में फंसे 7 मछुआरों की जान बचा ली। बीते वर्ष जून में आंध्रप्रदेश के काकीनाड़ा से ओडिशा के गोपालपुर में एक नाम समुद्र में फंस गई थी. मछुआरों से भरी इस नाव को तूफान का सामना करना पड़ा था. दूसरी ओर उनकी नाव का इंजिन भी खराब हो गया।

ऐसे में आपदा प्रबंधन में जुटी राधिका मेनन और उनके दल ने मछुआरों को सुरक्षित निकाल लिया. उन्होंने शिपिंग काॅर्पोरेशन आॅफ इंडिया के शिप पर मौजूद मेनन ने उन्हें सम्मान देने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि वे इसके लिए आभारी हैं। उन्होंने कहा कि तूफान में फंसे लोगों को बाहर निकालना उसकी ड्यूटी भी थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -