'पहले शाहरुख़ फिर अमानत और अब अरमान', दुमका में लगातार हो रहे हत्याकांड पर बोले BJP सांसद
'पहले शाहरुख़ फिर अमानत और अब अरमान', दुमका में लगातार हो रहे हत्याकांड पर बोले BJP सांसद
Share:

दुमका: दुमका से इन दिनों लगातार अपराध के मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में नाबालिग लड़की का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला और उसके मिलने के बाद अब लोगों में आक्रोश दिखाई दे रहा है। इन सभी के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने किसी अंतरराष्ट्रीय साजिश की तरफ इशारा किया है। जी दरअसल भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने इस मामले में NIA (राष्ट्रीय जांच एजेंसी)से जांच करवाए जाने की मांग भी की है। उन्होंने दुमका में लड़की की हत्या के बाद कई सारे ट्वीट किये हैं।

 

आप देख सकते हैं एक ट्वीट में उन्होंने कहा, 'पहले शाहरुख़ ।। फिर अमानत अली और अब अरमान अंसारी ।। ये सब भारत के नही होंगे ।। ज़रूर उस पार से आए होंगे इसकी तफ़्तीश @NIA_India की होनी चाहिए।' आप सभी को बता दें कि दुमका में बीते शुक्रवार को 14 साल की नाबालिग लड़की की लाश पेड़ से लटकती हुई मिली थी। उसके बाद हड़कंप मच गया था। बताया गया कि लड़की के साथ दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या का आरोप अरमान अंसारी नाम के एक युवक पर लगा है।

इस मामले में आरोप है कि अरमान ने कई महीनों तक लड़की के साथ दुष्कर्म किया और जब वो गर्भवती हो गई तब उसकी हत्या कर दी गई। वहीं हत्या के बाद शव को रस्सी के सहारे पेड़ से लटका दिया ताकि यह भ्रम हो कि लड़की ने आत्महत्या की है। हालाँकि इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि इससे पहले 23 अगस्त को दुमका में ही अंकिता नाम की नाबालिग लड़की को जिंदा जलाने का मामला सामने आया था।

पकड़ाया हथियारों का जखीरा, कई राज्यों में करते थे सप्लाई

महीनों तक नाबालिग को अरमान अंसारी ने बनाया हवस का शिकार, गर्भवती हुई तो मारकर पेड़ से लटकाया शव

इंदौर: अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में युवक ने काटा अपना गला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -