चिन्तामण गणेश को दिया
चिन्तामण गणेश को दिया "महाकाल लोक" का पहला निमंत्रण, गायक कैलाश खैर देंगे शिव भजनों की प्रस्तुति
Share:

उज्जैन/ब्यूरो।  महाकाल लोक के लोकार्पण समारोह की तय्यरिया जोरों पर की जा रही है।  जिसके चलते अब आमंत्रण पत्रों को वितरित करने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।  आपको बता दे की लोकार्पण का पहला आमंत्रण मंगलवार को भगवान चिंतामन गणेश को दिया गया। 'महाकाल लोक' का लोकार्पण करने 11 अक्टूबर को उज्जैन आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा कार्तिक मेला मैदान पर होगी।

इसके लिए लोक निर्माण विभाग 2560 वर्ग फीट का विशाल मंच बनवा रहा है। इसी मंच के नजदीक भव्य मंच बनाया जा रहा है, जहां से पद्मश्री गायक कैलाश खैर अपने बैंड के साथ शिव भजनों की प्रस्तुति देंगे। लोकार्पण में 600 से 700 कलाकार प्रस्तुति देंगे। महाकाल गान गाया जाएगा। सभा स्थल पर 50 हजार से अधिक लोगों की बैठक क्षमता अनुरूप भव्य वाटरप्रूफ पंडाल बनाया जा रहा है।

तैयारियों को देखने सोमवार को धर्मस्व एवं संस्कृति विभाग की मंत्री उषा ठाकुर, प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला और गृह विभाग के प्रमुख सचिव राजेश राजोरा के साथ महाकाल लोक पहुंची। उन्होंने फिनिशिंग स्तर के काम तेजी से करने के निर्देश दिए। लोकार्पण और प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों की समीक्षा भी की। उन्होंने बताया कि लोकार्पण कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शहर में एक लाख आमंत्रण-पत्र विभाग की ओर से भिजवाए जाएंगे। लोकार्पण अवसर पर आमसभा में गायक कैलाश खैर शिव भजन सुनाएंगे। इसके एक दिन पहले दशहरा मैदान पर पद्मश्री गायक सोनू निगम भजन और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देने आएंगे।

गरबा खेलते-खेलते चली गई युवक की जान, खबर सुनते ही पिता ने भी तोड़ा दम

महानवमी पर दुबई के हिन्दुओं को मिलेगा बड़ा तोहफा, होगा पहले भव्य मंदिर का उद्घटान

सिर पर मुंहासे से हैं परेशान तो आपके काम आएगा टमाटर का रस, लगाए इस तरह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -