'पहले मुझे तो न्याय दो, कई महीनों से पीड़ित हूँ..', यात्रा लेकर निकले राहुल गांधी से क्या गुहार लगा रहीं कांग्रेस नेत्री अंगकिता दत्ता ?
'पहले मुझे तो न्याय दो, कई महीनों से पीड़ित हूँ..', यात्रा लेकर निकले राहुल गांधी से क्या गुहार लगा रहीं कांग्रेस नेत्री अंगकिता दत्ता ?
Share:

गुवाहाटी: आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम में दाखिल हुई है। इस बीच असम युवा कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अंगकिता दत्ता ने पार्टी के किसी अन्य व्यक्ति द्वारा यौन उत्पीड़न किए जाने को लेकर राहुल गांधी से न्याय की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया है। अंगकिता कभी असम की युवा कांग्रेस की प्रमुख हुआ करती थीं, लेकिन जब उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्रीनिवास बीवी पर उत्पीड़न के आरोप लगाए, तो उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। दत्ता ने बताया था कि, उन्होंने कई बार राहुल गांधी से श्रीनिवास की शिकायत की थी, मगर हाईकमान द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। 

एक रिपोर्ट के अनुसार, अंगकिता दत्ता ने कहा कि वह राहुल गांधी को ज्ञापन सौंपेंगी और न्याय मांगेंगी। उन्होंने कहा कि, 'मैं पिछले 10 महीनों से निर्वासन में हूं। उस समय मैंने न्याय मांगा, लेकिन मुझे पार्टी से निलंबित कर दिया गया। पिछले 10 महीनों में मैं किसी भी पार्टी में शामिल नहीं हुईं हूं.' मैं कांग्रेस में नहीं थी, लेकिन मैंने कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए काम किया। अब लोग मेरे साथ आ रहे हैं। मैं एक ज्ञापन सौंपूंगी और राहुल गांधी से न्याय मांगूंगी। वह (राहुल गांधी) अमगुरी और असम पहुंचे हैं, तो मुझे विश्वास है कि मुझे भी न्याय मिलेगा। मुझे उम्मीद है कि, वह (राहुल गांधी) मुझे न्याय देंगे।''

 

अंगकिता दत्ता ने कहा कि,  'मैं न्याय की तलाश में निकली हूं। राहुल गांधी ने मुझे आशा की एक किरण दी है, जब उन्होंने भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की, तो मुझे भी उम्मीद की किरण दिखी कि मुझे न्याय मिलेगा।' इस बीच, कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का पांचवां दिन गुरुवार को नागालैंड के तुली से असम के जोरहाट तक फिर से शुरू हुआ। राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा भाजपा-RSS पर निशाना साधा और लोगों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया। 

कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, आज 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का पांचवां दिन है। देश में फैले 'अन्याय' के खिलाफ इस 'न्याय यात्रा' में जनता हमारे साथ एकजुट होकर आगे बढ़ रही है। यह यात्रा तब तक जारी रहेगी... जब तक हमें न्याय का अधिकार नहीं मिल जाता।''

कौन हैं अंगकिता दत्ता?

अंगकिता दत्ता असम यूथ कांग्रेस की पूर्व प्रमुख हैं। 22 अप्रैल, 2023 को, कांग्रेस पार्टी ने तत्कालीन असम प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंगकिता दत्ता को 'पार्टी विरोधी गतिविधियों' का आरोप लगाकर कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था। यह फैसला तब आया था, जब उन्होंने युथ कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इससे पहले, 20 अप्रैल को, असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (APCC) ने IYC के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राहुल गांधी के करीबी श्रीनिवास बीवी के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर अंगकिता दत्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

 

उत्पीड़न के आरोप लगाने के बाद कांग्रेस की लीगल सेल ने अंगकिता दत्ता को नोटिस भेजा था। युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी की ओर से भेजे गए नोटिस में अंगकिता दत्ता की उत्पीड़न की शिकायत को "झूठा और तुच्छ" बताया गया था। 18 अप्रैल, 2023 को, अंगकिता दत्ता ने ट्वीट्स की एक श्रृंखला पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी के हाथों उत्पीड़न का सामना करने के बारे में खुलकर बात की थी और कांग्रेस आलाकमान पर उनके मामले पर ध्यान न देने का भी आरोप लगाया था। अपनी बाद की पुलिस शिकायत में, दत्ता ने बताया था कि वह कई महीनों से बीवी श्रीनिवास के हाथों उत्पीड़न और मानसिक आघात का सामना कर रही थी। 

पीड़िता कांग्रेस नेत्री ने कहा था कि, 'श्रीनिवास बीते 6 महीनों से उन्हें परेशान और प्रताड़ित कर रहे हैं। लैंगिक टिप्पणी करते हैं। अपशब्दों का उपयोग करते हैं। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से इसकी शिकायत करने पर उन्हें गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी दे रहे हैं।' अंगकिता दत्ता की मानें तो ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान राहुल गाँधी को भी इस बारे में बताया और मदद मांगी थी, किन्तु कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि स्त्री होने की वजह से उनके साथ भेदभाव हुआ। इन आरोपों के बाद असम कांग्रेस ने पहले अंगकिता को ही कारण बताओ नोटिस भेज दिया, फिर उन्हें 6 वर्ष के लिए पार्टी से निकाल दिया। वहीं, आरोपी श्रीनिवास को कर्नाटक चुनाव में स्टार प्रचारकों की लिस्ट में स्थान दिया था।

प्रेमी के घर बाहर प्रेमिका ने खुद को लगाई आग, मौत के बाद इलाके में मचा कोहराम

चाची का भविष्य संवारने के चक्कर में भतीजी पहुंच गई जेल, चौंकाने वाला है मामला

'भाजपा-RSS ने बहुत अन्याय किया है, हमारा उद्देश्य हर धर्म को..', असम पहुंची राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -