शादी में साध्वी ने की फायरिंग, एक की मौत, कई घायल
शादी में साध्वी ने की फायरिंग, एक की मौत, कई घायल
Share:

करनाल : वैवाहिक आयोजनों में अक्सर फायरिंग की जाना लोग एक राॅयल काम मानते हैं। कई बार लोग शान से वैवाहिक आयोजनों में फायरिंग करते हैं। यह कुछ लोगों का शगल हो गया है। मगर इस तरह के प्रयास में कई बार लोगों की जान तक चली जाती है। ऐसा ही कुछ हुआ हरियाणा के करनाल में जी हां, यहां पर एक कथित साध्वी देवा ठाकुर के अंगरक्षकों ने ऐसी फायरिंग की कि एक महिला की मौत ही हो गई।

महल की तरह सजे वैवाहिक समारोह स्थल पर जश्न मातमी सन्नाटे में बदल गया। इस गोलीबारी में करीब 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद आरोपी साध्वी देवा ठाकुर और गनमैन की खोजबीन की जा रही है लेकिन वह फरार है। मिली जानकारी के अनुसार विवाह समारोह का आयोजन करनाल के सावित्री पैलेस में हुआ था।

दरअसल साध्वी देवा ठाकुर जैसे ही समारोह स्थल पर बनाए गए डांस फ्लोर के पास पहुंची उन्होंने अपने थैले से पिस्टल निकाल ली और ऐसे में डीजे से दो बार फायरिंग की। साध्वी के गनमैन भी फायरिंग करने लगे। ये लोग इस तरह से गोलियां चलाने लगे थे जैसे ये कोई पटाखा चला रहे हों। ऐसे में इनका ध्यान अपने आसपास मौजूद भीड़ पर भी नहीं गया और फायरिंग के दौरान करीब 5 लोग घायल हो गए।

एक महिला को गोली लग गई जिसके गंभीर घायल होने पर उसे चिकित्सालय ले जाया गया। ऐसे में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों पर आम्र्स एक्ट के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया। गौरतलब है कि देवा ठाकुर को हत्या की आरोपी बताया जा रहा है। देवा ठाकुर को लेकर बात सामने आई है कि वे एक ऐसी साध्वी है जो विलासिता से घिरी रहती हैं कथित तौर पर यह बात सामने आई है कि उनके पास बड़े पैमाने पर सोना, आरामदायक और लक्ज़री वाहन बड़े पैमाने पर हैं। वैवाहिक समारोह में गोलीबारी होने के बाद से ही वे अपने अंगरक्षकों के साथ फरार हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -