रामलला के लिए 11 लाख में बनेगा फायरप्रूफ शेड
रामलला के लिए 11 लाख में बनेगा फायरप्रूफ शेड
Share:

अयोध्या​ : अयोध्या में भगवान श्रीराम, माता जानकी और भगवान लक्ष्मण की प्रतिमाओं को अग्नि, बारिश आदि आपदाओं से बचाने के लिए अब नया प्रयोग किया जा रहा है। जी हां, इस तरह के प्रयोग के अंतर्गत अब भारतीय प्रौद्यागिकी संस्थान-रूड़की भगवान के लिए फायरप्रूफ सिस्टम इजाद करेगा। यही नहीं यह कहा गया है कि आईआईटी रूड़की के प्राधिकारियों को फायरप्रूफ शेड निर्मित करने के लिए 11.4 लाख रूपए की आवश्यकता है। जिसके लिए उन्हें यह भुगतान कर दिया गया है। जल्द ही आईआईटी रूड़की का दल क्षेत्र का दौरा करेगा। 

मिली जानकारी के अनुसार आईआईटी रूड़की के विशेषज्ञों का दल क्षेत्र का दौरा करेगा। इस दौरान सर्वोच्च न्यायालय द्वारा विवादित स्थल को लेकर दिए गए निर्देशों का अवलोकन भी किया गया। दरअसल सर्वोच्च न्यायालय ने यहां पर तीर्थ यात्रियों के अनुसार सुविधाऐं जुटाने के निर्देश दिए थे। यहां फटी हुई तारपोलिन शीट, जूट की चटाईयां, बांस, पाॅलिथीन की शीट और रस्सियां अस्थायी ढांचे के साथ हटाने और उनके स्थान पर ऐसी ही संख्या में सामग्री को सही तरह से लगाए जाने पर चर्चा की गई।

मामले में प्रशासन द्वारा कहा गया है कि वाॅटरप्रूफ सामग्री तो बाजार में मिल जाएगी लेकिन फायरप्रूफ सामग्री के लिए तकनीकी प्रयास करने की जरूरत है। ऐसे में आईआईटी संस्थान से संपर्क किया गया है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -