आग लगने से एक की मौत, महिला घायल
आग लगने से एक की मौत, महिला घायल
Share:

नई दिल्ली: बुधवार की सुबह हौज खास क्षेत्र में आग लगने की घटना हुई। एक व्यक्ति की मौत होने और एक महिला के घायल होने संबंधी समाचार मिले है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड के लोग पहुंचे तथा करीब आधे घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

पुलिस ने बताया कि आग लगने की घटना हौज खास क्षेत्र स्थित एक बिल्डिंग की पहली मंजिल पर हुई। आग के कारण यहां रहने वाले गौरव तनेजा और फ्रांस की महिला अनक्लोरा चपेट में आ गये थे। इन दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां गौरव की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच-पड़ताल में आग लगने का कारण शार्टसर्किट बताया गया है।

घटना सुबह करीब 7 बजे की बताई गई है, इस वक्त या तो बिल्डिंग में रहने वाले लोग नींद में थे या फिर बच्चों को स्कूल भेजने की तैयारियां की जा रही थी। अचानक आग लगने से लोगों में हड़कंप मच गया और लोग इमारत से बाहर सड़क पर आ गये। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

4 तरीके जो ले जायेगे आपको सफलता के शिखर तक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -