4 मंजिला इमारत में लगी आग, 40 लोगों को निकाला बाहर
4 मंजिला इमारत में लगी आग, 40 लोगों को निकाला बाहर
Share:

मुंबई : मुंबई से करीब 50 किलोमीटर दूर भिवंडी के कासिमपुर में 4 मंजिला इमारत में आगजनी प्रारंभ हो गई है। इस क्षेत्र में 100 से भी अधिक लोग फंसे हुए थे। इमारत में आग लगने के ही साथ यहां पर धुंऐ का गुबार एकत्रित हो गया। हालात ये थे कि यहां पर कुछ दिखाई भी नहीं दे रहा था। ईमारत में फंसे लोगों में से कई लोगों को बाहर निकाल लिया गया।

फायर ब्रिगेड की 12 दमकलों ने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित कर लिया। इमारत में करीब 30 से 40 लोग अभी भी फंसे हुए है। इस मामले में अधिकारियों ने कहा कि रेस्क्यु आॅपरेशन किया जा रहा है। जो लोग इमारत में फंसे हुए हैं उन्हें बाहर निकाला जा रहा है। आगजनी के कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है।

अभी तक आगजनी से होने वाले नुकसान का आंकलन नहीं हो पाया है। यह भी कहा गया है कि आग केमिकल के चलते लग गई है। जिसके कारण आगबुझाने में परेशानियां आ रही हैं। इस इमारत में ग्राउंड फ्लोर पर फैक्ट्री है तो पहली मंजिल पर गार्मेंट्स के सामान रखे हुए हैं। ऊपरी मंजिलों में रिहायशी कमरे हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -