गर्मी से उत्तराखंड के जंगलों में आग, कई लोगों की मौत, हाई अलर्ट जारी
गर्मी से उत्तराखंड के जंगलों में आग, कई लोगों की मौत, हाई अलर्ट जारी
Share:

देहरादून : गर्मी का पार किस कदर आसमान छू रहा है, इसका पता इसी से चलता है कि सैकड़ों हेक्टेयर में फैले जंगलों में खुद ब खुद आग लग जा रही है। उत्तराखंड में पारा आसमान छू रहा है, जिससे चंपावत, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर और गढ़वाल के जंगलो में आग लग गई है। जंगल में आग लगने से 6 लोगों के मारे जाने की खबर है।

उतराखंड के 13 पहाड़ी इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। राज्य के 4500 वन कर्मचारी लगातार इस आग की घटना पर नजर बनाए हुए है। राज्यपाल ने भी इस प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए सभी वन कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी है। इसके लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है- 920800800, इस नंबर पर फोन करके वन अपराध की जानकारी दी जा सकती है।

उधर तेलंगाना में भी बीते दो दिनों में 15 लोगों की मौत हो गई है। इस गर्मी में अब तक 137 लोगों की जानें जा चुकी है। गर्मी की वजह से सबसे ज्यादा 37 लोगों की मौत मेडक जिले में हुई है। इसके अलावे महबूबनगर में 30, नालगोंडा में 26, रंगारेड्डी में 10, करीमनगर में 13, अदिलाबाद में 9, निज़ामाबाद में 8 और खम्मम में 7 लोगों की गर्मी की वजह से मौत हुई है।

इस बीच सूबे के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव राज्य में सूखे के हालात की समीक्षा के लिए आज ज़िलाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। सूखे की वजह से राज्य के कई किसानों ने खुदकुशी कर ली है। ओड़िशा में कुछ ऐसे ही हालात है, यहां गर्मी से अब तक 119 लोगों की मौत हो चुकी है। ओड़िशा की राजधानी भुनेश्वर में तापमान 45.3 है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -