पाकिस्तान की ओर से पुंछ में फायर, एक जवान घायल
पाकिस्तान की ओर से पुंछ में फायर, एक जवान घायल
Share:

पुंछ : भारतीय सीमाओं की ओर पाकिस्तान की ओर से हैवी फायर किया जा रहा है। एक बार फिर पाकिस्तान ने सीज़फायर का उल्लंघन करते हुए पुंछ में फायरिंग की। दरअसल शनिवार तड़के पाकिस्तान के रेंजर्स ने फायरिंग की। यह फायरिंग मेंढर और केजी सेक्टर में हुई। पाकिस्तान की ओर से हुई फायरिंग में जवान घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार घायल जवान की पहचान यशपाल सिंह के तौर पर हुई है। गोली लगने के बाद इस जवान को चिकित्सालय में भर्ती करवा दिया गया है। दरअसल दक्षिण कश्मीर के शोपियां में शुक्रवार को हमला हो गया। इस हमले के बाद आतंकी भाग निकले थे। आतंकियों की सर्चिंग के ही साथ सेना ने क्षेत्र को घेर लिया था। यहां पर पुलिस और आतंकियों के बीच ममुठभेड़ हो गई थी।

इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी नजीर अहमद और जहूर अहमद व पूरन कृष्ण कौल घायल हो गया था। हालांकि आतंकी बच निकले और भाग गए लेकिन इनकी सर्चिंग की गई। दक्षिण कश्मीर में उन पुलिसकर्मियों पर हमला हुआ था जो कि अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए तैनात किए गए थे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -