देवनार कूड़ाघर में लगी आग, बुझाने में लगे 12 दमकल
देवनार कूड़ाघर में लगी आग, बुझाने में लगे 12 दमकल
Share:

मुंबई : मुंबई के देवनार इलाके में शनिवार को भीषण आगजनी हो गई। यह आगजनी कूड़ाघर में हुई। स्थिति यह थी कि आग पर नियंत्रण करने के प्रयास नाकाफी रहे। आग लगने की जानकारी मिलते ही करीब 12 दमकलों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। इस दौरान 10 टैंकर भी घटनास्थल पर पहुंचाए गए। मगर फिर भी आग पर काबू नहीं किया जा सका। नगर निगम के अधिकारियों ने इस मामले में अपनी ओर से पूरा प्रयास किया।

उनका कहना था कि रात करीब 8.30 बजे आग और तेज़ हो गई। आग के कारण आसपास के क्षेत्रों में धुंआ जमा हो गया। स्थिति यह थी कि लोग सांस तक नहीं ले पा रहे थे। उल्लेखनीय है कि यह क्षेत्र केंद्रीय मुंबई के अंतर्गत आता है। यहां के शिवाजी नगर और सरकारी विद्यालय के आसपास काफी धुंध जमा हो गई थी। जिसके कारण विशेषज्ञों ने वेस्ट मैनेजमेंट पाॅलिसी नहीं अपनाए जाने के कारण इस कूड़ाघर को बंद कर दिया था।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 2 फरवरी को भी देवनार डंपिंग मैदान में आगजनी की घटनाओं पर नियंत्रण किए जाने के उचित कदम उठाने को लेकर आश्वासन दिया था, लेकिन लोगों का कहना है कि सरकार की ओर से आश्वासन मिल जाता है पर कदम नहीं उठाया जाता।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -