राजधानी को पिग फ्री सिटी बनाने में एफआईआर भी करेंगे : नगर निगम अध्यक्ष
राजधानी को पिग फ्री सिटी बनाने में एफआईआर भी करेंगे : नगर निगम अध्यक्ष
Share:

भोपाल। प्रदेश की राजधानी में तकरीबन 2.5 लाख से ज्यादा पिग की आबादी है। पुराने भोपाल में इनकी संख्या ज्यादा है। इनकी संख्या ज्यादा होने के कारण इन्हें शहर से बाहर करने के लिए नगर निगम अध्यक्ष ने कमिश्नर को लेटर भी लिखा था। वहीं, अध्यक्ष का कहना है कि, राजधानी को पिग फ्री सिटी बनाने के लिए एफआईआर दर्ज कराने की जरूरत पड़ी तो वो भी करवाएंगे। क्योंकि पिग्स की वजह से नगरवासियों को बीमारी के हवाले नहीं कर सकते।

नगर निगम अध्यक्ष ने जो लेटर कमिश्नर को लिखा है, उनमें उन्होंने बताया कि, शहर में कुल 23 जगहों पर पिग पालन किया जा रहा है। साथ ही यह भी बताया है कि, पुराने भोपाल में पिग पालन का व्यवसाय ज्यादा मात्रा में किया जा रहा है जिसके चलते, यहां के आस-पास के इलाकों जैसे कोलार, होशंगाबाद रोड, अयोध्या बायपास, अवधपुरी में गंदगी भी ज्यादा फैली हुई है।

लगभग ढाई महीने पहले शहर के बैरसिया इलाके में घर के बाहर खेल रही तकरीबन एक साल की मासूम पर पिग ने अटैक कर दिया था। इस घटना में मासूम बुरी तरह से घायल हो गई थी, जिसके चलते उसे हॉस्पिटल में भर्ती करवाना पड़ा था। इलाको में गंदगी फैली होने की वजह से कई लोग बीमार भी हुए है। वहीं, राजधानी को पिग फ्री करने के साथ स्वच्छता में भी नं.1 भी बनाने की तैयारी की जा रही है।

अन्नपूर्णा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने इंदौर पहुंचे महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि

1,785 पदों पर भर्ती पाने के लिए रेलवे दे रहा यह सुनहरा मौका

308 साल बाद फिर से अपने वास्तविक नाम से जाना जाएगा मध्यप्रदेश का यह गांव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -