AAP विधायक गुलाब सिंह यादव पर FIR दर्ज, भाजपा ने जारी किया था Video
AAP विधायक गुलाब सिंह यादव पर FIR दर्ज, भाजपा ने जारी किया था Video
Share:

नई दिल्ली: मारपीट वाले मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक गुलाब सिंह यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई हैएक महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने AAP विधायक के खिलाफ ये केस दर्ज किया है वहीं, AAP नेता गुलाब सिंह यादव की ओर से भी क्रास FIR दर्ज करवाई गई है। फिलहाल, पुलिस ने मामले में जांच की बात कही है।

 

दरअसल, दिल्ली नगर निगम चुनावों (MCD Election 2022) में पैसे लेकर टिकट बेचने के आरोपों में आम आदमी पार्टी (AAP) बुरी तरह घिरी हुई है। इसी आरोप में AAP कार्यकर्ताओं ने सोमवार (21 नवंबर) को पार्टी के विधायक गुलाब सिंह यादव को पीट डाला। इसका वीडियो वायरल है, वीडियो में MLA को बैठकर छोड़कर भागते हुए नज़र आ रहे हैं।  दिल्ली भाजपा इकाई ने यह वीडियो ट्वीट कर लिखा कि, 'पिट गए AAP के विधायक जी। आम आदमी पार्टी विधायक गुलाब सिंह यादव को टिकट बेचने के आरोप में आप कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ा करके पीटा। केजरीवाल जी, ऐसे ही AAP के सभी भ्रष्टाचारी विधायकों का नंबर आएगा।' वायरल वीडियो में नज़र आ रहा है कि AAP विधायक अपने आप को बचाने के लिए भाग रहे हैं, जबकि कुछ लोग उनके पीछे दौड़ रहे हैं। इस दौरान कुछ लोगों ने धक्का-मुक्की की और AAP विधायक के कॉलर पकड़कर उन्हें थप्पड़ जड़ दिए।

रिपोर्ट्स के अनुसार, MLA गुलाब सिंह यादव सोमवार (21 नवंबर) को श्याम विहार में AAP कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग कर रहे थे। बैठक के दौरान अचानक से MLA के साथ कार्यकर्ताओं की कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद आक्रोशित होकर कार्यकर्ता ‘AAP’ विधायक गुलाब सिंह के साथ हाथापाई करने लगे। गुलाब सिंह ने भागने का प्रयास किया, तो कार्यकर्ताओं ने विधायक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया।

'मैं किसी से नहीं डरता..', शशि थरूर ने दिखाए तेवर, क्या छोड़ेंगे कांग्रेस का साथ ?

15 साल पहले मायावती पर दिया था विवादित बयान, अब मुश्किल में फंसे आज़म खान

पूर्व MLA अली युसुफ अली पर दर्ज सभी मुक़दमे वापस लेगी योगी सरकार, जानिए क्यों ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -