धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में भगवान के खिलाफ केस दर्ज
धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में भगवान के खिलाफ केस दर्ज
Share:

मंगलूरू : प्रसिद्ध कन्नड़ लेखक पर लोगो की धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह प्रसिद्ध कन्नड़ लेखक है के एस भगवान जिनके विरुद्ध मेंगलुरु में केस दर्ज कराया गया है. पुलिस ने भी अपनी जानकारी में दोहराया है की भगवान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. मशहूर कन्नड़ लेखक के एस भगवान भारतीय हिन्दुत्त्व के देवी देवताओ पर लगातार बोल रहे थे जिसके कारण वे दक्षिणपंथी समूहों के निशाने पर है व केस दर्ज होने के बाद भगवान ने अपने बयान में कहा की 'बहुत अच्छा.. मैं तैयार हूं, भगवान ने कहा की देश की कानून व्यवस्था अपना कार्य करेगी. भगवान ने आगे दोहराया की 'धर्म के नाम पर, प्रतिक्रियावादी तत्वों ने हमारी भावनाओं को आहत किया है, उन्हें लगता है कि समाज के दबे-कुचले वर्गो की कोई भावना ही नहीं है. 

क्योंकि वे ज्यादातर चुप रहते हैं.' बेलथंगड़ी के होसामूले निवासी श्याम सुदर्शन भट ने भगवान के खिलाफ अपनी शिकायत में कहा है की भगवान व कुछ अन्य लोगो ने बेंगलुरु में 19 सितंबर कों एक प्रोग्राम में हिन्दू देवी-देवताओं का अपमानजनक संदर्भ में वर्णन किया था. जो की गलत है, व उनके इस बयान से लोगो की धार्मिक भावनाए आहत हुई है. श्याम सुदर्शन भट ने आगे कहा की इन लेखको ने हिन्दू देवी-देवताओं व रामायण, महाभारत पर गलत टिप्पणी की थी.व कहा था की भगवद गीता पढ़ने वाले आतंकवादी बन जाएंगे. जो की भारतीयों की धार्मिक भावनाओ को आहत करने वाला है.  

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -