क्रू मेंबर्स लड़ते रहे और फ्लाइट ने दो घंटे देर से भरी उड़ान
क्रू मेंबर्स लड़ते रहे और फ्लाइट ने दो घंटे देर से भरी उड़ान
Share:

नई दिल्ली : जब किसी यात्री के देर से आने से यात्री गुस्सा जाते है औऱ फिर चालक से लेकर क्रू तक को जली-कटी सुनाते है। लेकिन जब क्रू मेंबर ही आपस में लड़ने लगे औऱ उसके कारण दो घंटे फ्लाइट लेट हो जाए, तो इसकी शिकायत किससे की जाए। ये अनप्रोफेशनल व्यवहार एयर इंडिया की फ्लाइट में हुआ।

फ्लाइट नंबर एआई-048 को दिल्ली से कोच्चि जाना था। गुरुवार शाम को दो क्रू मेंबर्स आपस में लड़ गए। एयरलाइंस ने भी सख्ती दिखाते हुए दोनों को सस्पेंड कर दिया। दोनों में किसी व्यक्तिगत कारण से झगड़ा शुरु हुआ, बाद में मामला बिगड़ गया। समझाने के बाद भी जब बात नहीं बनी, तो दोनों को फ्लाइट से उतार दिया गया।

एअर इंडिया के सीएमडी अश्विनी लोहानी ने कहा कि हम इस तरह के गैरजिम्मेदारान बर्ताव को सहन नहीं कर सकते। इसलिए दोनों क्रू मेंबर को सस्पेंड कर दिया गया है। एक पैसेंजर ने कहा कि दो क्रू मेंबर्स के बीच झगड़ा हुआ। फ्लाइट तभी टेक ऑफ कर सकी जब दूसरे क्रू मेंबर्स लाए गए। शाम 6 बजे वाली फ्लाइट 7.46 पर टेक ऑफ कर सकी।

इसी फ्लाइट में सीपीएम के नेता प्रकाश करात व 16 ब्यूरोक्रेट्स थे। ये सभी इलेक्शन कमीशन की मीटिंग के लिए कोच्चि जा रहे थे। इससे पहले भी कई बार एयर इंडिया के विमान में ऐसी घटनाएं हो चुकी है। शिकागो जाने वाली फ्लाइट में तकनीकी खराबी के कारण 8 घंटे देरी से गई, जब कि यात्रियों से कहा गया कि मात्र 10 मिनट में फ्लाइट उड़ान भरेगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -