FIFA के पूर्व अध्यक्ष हावेलांगे अस्पताल में भर्ती
FIFA के पूर्व अध्यक्ष हावेलांगे अस्पताल में भर्ती
Share:

रियो डी जेनेरियो : फीफा के पूर्व अध्यक्ष जोआओ हावेलांगे फेफड़ों की परेशानी की वजह रियो डी जेनेरियो के एक अस्पताल में एडमिट हैं। एक समाचार एजेंसी के मुताबिक, रियो के समारितानो अस्पताल ने बीते दिन यानि कि शुक्रवार को अपने बयान में कहा कि उनकी हालत अब स्थिर है। फीफा के पूर्व अध्यक्ष जोआओ हावेलांगे को बीते वर्ष फेफड़ों की समस्या के ही कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। 

उन्होंने 1974 से 1988 के बीच 24 साल तक फीफा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रखी थी। वह 1963 से 2011 तक अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के सदस्य भी रह चुके हैं। 

हावेलांगे ने 2011 में बिगड़ते स्वास्थ्य के कारण आईओसी के पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके पश्चात उन पर फीफा के मानद अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा देने का दबाव डाला गया था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -