FIFA ने कॉनमेबोल, कॉनकाकैफ के प्रमुखों को सस्पेंड किया
FIFA ने कॉनमेबोल, कॉनकाकैफ के प्रमुखों को सस्पेंड किया
Share:

रियो डी जेनेरियो : FIFA ने बीते दिन यानि कि शुक्रवार को दक्षिण अमेरिकी फुटबाल परिसंघ (कॉनमेबोल) और उत्तर, मध्य अमेरिका और कैरेबियाई फुटबाल परिसंघ (कॉनकाकैफ) के प्रमुखों को तीन महीनो तक के लिए सस्पेंड कर दिया। FIFA ने भ्रष्टाचार के आरोपों में ज्यूरिख में कॉनमाबोल के पराग्वेयाई प्रमुख जुआन एंजेल नापाउट औरर कॉनकाकैफ के होंडूरास के प्रमुख एल्फ्रेडो हावित की गिरफ्तारी के बाद इस बात का ऐलान किया।

अमेरिकी अधिकारियों ने FIFA के इन दो बड़े अधिकारियों पर टूर्नामेंट मीडिया राइट्स और मार्केटिंग राइट्स के बदले घूस लेने का गंभीर आरोप लगाया है।

दोनों सस्पेंड अधिकारी FIFA उपाध्यक्ष भी हैं और अब इन पर फुटबाल सम्बंधी गतिविधियों में सम्मलित होने पर पूरी तरह रोक लगा दिया गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -