महाकाल लोक के सामने छिड़ी जमकर जंग, भक्तों में मची अफरातफरी
महाकाल लोक के सामने छिड़ी जमकर जंग, भक्तों में मची अफरातफरी
Share:

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर से एक विवाद की घटना सामने आ रही है यहाँ महाकाल लोक के बाहर फूल प्रसादी बेचने वालो के बीच खूब मारपीट के बाद हथियार चले। क्षेत्र में अफरा तफरी मचने से भक्त इधर उधर भागने लगे। घटना का वीडियो वायरल हुआ। पुलिसकर्मियों ने विवाद कर रहे व्यक्तियों को अलग किया। घटना में दो लोग चोटिल हुए है। तत्पश्चात, पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

महाकाल मंदिर दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के सामने एक बार फिर हथियार चलने से क्षेत्र में सनसनी फेल गई। शुक्रवार को महाकाल लोक में प्रवेश करने वाले कई भक्त सहम गए। शुक्रवार प्रातः बड़े आंकड़े में भक्त महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए आए हुए थे। इसी के चलते जयसिंह पूरा की और महाकाल लोक के पार्किंग के मुख्य द्वार के सामने लगने वाली फूल प्रसादी की दुकान संचालित करने वाले राज सिंह माली,अरुण माली,सोहन माली का दुकान ​​​​​​ लगाने को लेकर भीम सिंह,संजय भाटी, गोलू भाटी और कुणाल भाटी से झगड़ा हो गया। झगडे में देखते ही देखते लट्ठ लोहे के पाइप तथा चाकू चलने लगे, जिससे वंहा खडे कई भक्त सहम गए तथा इधर उधर भागने लगे। विवाद में महिलाएं भी सम्मिलित रही। वीडियो में महिलाए भी मारपीट करती हुई दिखाई दे रही है।

महाकाल लोक के सामने हुए विवाद के पश्चात् आपसे विवाद में हुई घटना में दो लोग चोटिल हुए है। राजसिंह माली ने बताया कि सुबह दूकान लगा रहे थे इस के चलते लगभग 6 व्यक्तियों ने डंडे लोहे की रॉड और चाक़ू से हमला कर दिया। गनीमत ये रही विवाद के चलते पुलिसकर्मी वहां उपस्थित थे जिन्होंने दोनों पक्षों को अलग किया। इसके बाद भी चाक़ू लगने से अरुण माली और सोहन माली को सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद महाकाल थाना पुलिस ने चार लोगो भीम सिंह,संजय भाटी, गोलू भाटी और कुणाल भाटी के खिलाफ मारपीट के मामले में FIR दर्ज की है।

आसमान को चीरते हुए अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित हुआ चंद्रयान-3, पीएम मोदी बोले- वैज्ञानिकों के अथक समर्पण और प्रतिभा को सलाम

'चंद्रयान 3' की लॉन्चिंग पर अक्षय कुमार ने जताई खुशी तो बोले KRK- 'तुम्हारे वैज्ञानिक तो कनाडा में हैं…'

ऑस्ट्रेलिया: खालिस्तानियों ने बीच सड़क पर भारतीय छात्र को लोहे की रॉड से पीटा, आई गंभीर चोटें, अस्पताल में हुआ भर्ती

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -