मनचलों से तंग आकर लड़की ने छोड़ा स्कूल जाना और फिर जो हुआ...
मनचलों से तंग आकर लड़की ने छोड़ा स्कूल जाना और फिर जो हुआ...
Share:

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक हैरतंअगेज घटना सामने आई है यहाँ मनचलों से तंग आकर लड़की ने विद्यालय तक जाना छोड़ दिया है, इसके बाद भी मनचले उसका पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। आए दिन मनचले लड़की एवं उसके परिजनों को जान से मारने और लड़की को उठा ले जाने की धमकी दे रहे हैं। लड़की की दादी ने मनचलों के खिलाफ पोती का पीछा करना, उसके घर पर जाकर गाली-गलौज कर मारपीट करना, घर वालो पर जानलेवा हमला करने के आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने वृद्ध की शिकायत के आधार पर गंभीर धाराओं में एक युवक एवं  उसके एक अन्य साथी के खिलाफ मुकदमा रजिस्टर्ड किया।

वही इलाके के एक गांव के दलित वृद्ध ने थाने में शिकायत दी। बताया जा रहा है कि उसकी पोती एक वर्ष पूर्व शहर के स्कूल में हाईस्कूल की पढ़ाई करती थी। उसी वक़्त कच्चा कटरा मोड़ निवासी चंपू शर्मा उसकी पोती को परेशान कर उसका पीछा किया करता था। जिस वजह से पोती ने विद्यालय जाना बंद कर पढ़ाई करना छोड़ दी थी। चंपू रंजिश मानने लगा था। 10 जनवरी को उसने घर पर आकर जाती सूचक गालियां दीं। ईंट पत्थर फेंके।

तत्पश्चात, 17 जून की दोपहर में वह अपने एक अन्य साथी के साथ मोटरसाइकिल से घर पर आया। मारने की धमकी देते हुए कहा- लड़की को मेरे साथ भेज दो वरना सबको जान से मार दूंगा। विरोध करने पर युवक ने जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर किया। जिससे वह बाल-बाल बच गया। तत्पश्चात, वह भाग गया। वहीं, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अपनी तहकीकात तेज की। अपराधी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर लगेगी रोकथाम, टास्क फोर्स की बैठक हुई सम्पन्न

उत्तराखंड में फिर हुआ बस हादसा, लहूलुहान हुए दर्जनों यात्री

इंदौर में कांग्रेस ने किया फिल्म आदिपुरुष का विरोध, राइटर मनोज मंतशिर के जलाये पुतले

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -