माहिरा की शादी में पहुंचे थे फवाद खान, सामने आया अनदेखा VIDEO
माहिरा की शादी में पहुंचे थे फवाद खान, सामने आया अनदेखा VIDEO
Share:

जानी मानी मशहूर पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान अपनी दूसरी शादी के बाद ख़बरों में बनी हुई हैं। उनकी शादी और उससे जुड़ी रस्मों की फोटोज और वीडियो निरंतर सोशल मीडिया पर आ रही हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने अपनी मेहंदी सेरेमनी की फोटोज शेयर की थीं। इनमें उन्हें खूबसूरत येलो साड़ी में बड़ी-सी स्माइल देते देखा गया था। माहिरा ने अपनी वेडिंग फेस्टिविटीज से एक नया वीडियो साझा किया है। इसमें आप उन्हें संगीत से भरी महफिल में झूमते देख सकते हैं।

इस महफिल में मशहूर गायक आबिदा परवीन को गाते देख सकते हैं। उन्होंने अपना मशहूर गाना 'झूम झूम' गाया, जिसपर माहिरा संग उनके शौहर सलीम करीम जमकर नाचे। इस वीडियो में माहिरा एवं आबिदा के अतिरिक्त एक बेहद खास शख्स भी दिखाई दे रहे हैं। वो कोई और नहीं बल्कि फवाद खान हैं। फवाद खान, माहिरा की शादी के सेलिब्रेशन का हिस्सा बने थे। वीडियो में उन्हें सफेद कुर्ता पायजामा पहने और शॉल ओढ़े देखा जा सकता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mahira Khan (@mahirahkhan)

फवाद के साथ-साथ यहां पाकिस्तानी अभिनेता शहरयार मुनव्वर भी पहुंचे थे। गायक की परफॉरमेंस पर उन्हें भी महफिल में बैठे झूमता देखा जा सकता है। माहिरा और सलीम ने इस शाम को बहुत एन्जॉय किया। ये वीडियो देखकर आपका भी दिल खुश हो जाएगा। अभिनेत्री ने अपने दोस्त से 1 अक्टूबर को निकाह किया था। सलीम करीम और माहिरा खान एक दूसरे के साथ बहुत समय से रिश्ते मे थे। इस शादी में माहिरा के 14 वर्षीय बेटे को भी देखा गया था।

दाऊद इब्राहिम की D कंपनी से जुड़े महादेव बेटिंग एप के तार, ED ने किए हैरान करने वाले खुलासे

'हिम्मतवाला' से शुरू हुआ बॉलीवुड कॉमेडी का नया दौर

इस फिल्म से बॉलीवुड में शुरू हुआ था एक और नया ट्रेंड

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -