प्रेम प्रसंग : हत्या के बाद शव को दी फांसी
प्रेम प्रसंग : हत्या के बाद शव को दी फांसी
Share:

होशंगाबाद : क्षेत्र में छेड़छाड़ के एक मामले में युवती के पिता ने आरोपी युवक को फांसी पर लटका कर हत्या कर दी। हालांकि युवक को मारने से पहले युवती के पिता ने उसके विरूद्ध थाने में प्रकरण दर्ज करवाया था। मगर युवक नहीं माना था। जिसके बाद युवती के पिता ने उसे फांसी पर लटका दिया। मिली जानकारी के अनुसार बाबई तहसील के ग्राम मानागांव में यह वारदात हुई। दरअसल क्षेत्र में रहने वाला रज्जू बाबई में रहने वाले टेंट व्यवसायी मानसिंह की बेटी से प्रेम करता था। मगर यह प्रेम एकतरफा था। इससे परेशान होकर मानसिंह ने अपनी पुत्री का विवाह कहीं और तय कर दिया।

रज्जू इसके बाद भी उस युवती को चाहता था। उसने रज्जू को बहुत समझाया। मगर इसके बाद भी वह नहीं समझा। उसकी पुत्री ने थाने में रज्जू के विरूद्ध प्रकरण दर्ज करवा दिया। मगर इसके कुछ दिन बाद 21 मार्च को तवा नदी के किनारे रज्जू कहार का शव पेड़ पर लटका हुआ पाया गया। जब जांच की गई तो मानसिंह का नाम सामने आया। उससे पूछताछ की गई।

ऐसे में उसने कहा कि उसने रज्जू को नदी के किनारे बुलाया था यही नहीं उसने मानसिंह को समझाइश दी थी कि वह उसकी बेटी से दूर रहे। इसके बाद उसका विवाह तय हो गया था। मगर रज्जू नहीं माना। इसके बाद मानसिंह ने अपने साथियों विनोद, शेख नासिर उर्फ बंटू अपने छोटे भाई श्याम सिंह आदि के साथ मिलकर मार दिया। उसके शव को रस्सी के सहारे पेड़ से लटका दिया। जिससे यह मामला फांसी जैसा नज़र आ रहा था।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -