पिता पर लगा डेढ़ वर्षीय पुत्र की हत्या का आरोप
पिता पर लगा डेढ़ वर्षीय पुत्र की हत्या का आरोप
Share:

बेगूसराय: बिहार में एक पिता पर अपने ही डेढ़ वर्षीया पुत्र की हत्या का आरोप लगा है, आरोप लगाने वाली मृतक बालक की माँ है, जिसने अपने पति सहित करीब नो लोगो के खिलाफ मामला दर्ज़ करवाया है|

मामला बिहार का है, बेगूसराय जिले के नावकोठी थाना क्षेत्र के चक्का गांव में रहने वाले विपिन कुमार पर अपने पुत्र की हत्या का आरोप लगा है, उसकी पत्नी खुशबू कुमारी ने अपने पति, सास-ससुर, सहित करीब 11 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज़ करवाया है, महिला का कहना है की, होली पर उसके पति, सास-ससुर द्वारा उसके डेढ़ वर्षीया पुत्र वीर कुमार को सेब में ज़हर देकर हत्या कर दी गयी|

खुशबू के अनुसार उसके ससुराल द्वारा उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता था, पूर्व में उसके ससुराल वालो द्वारा उसे और उसके बच्चे को ज़हर देकर मारने की धमकी भी दी गयी थी|

बच्चे के शव का आज पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है, जिसके बाद ही मामले की स्तिथि साफ़ हो पाएगी, पुलिस द्वारा मामला दर्ज़ कर जाँच शुरू कर दी गयी है.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -