किसान आंदोलनः किसान क्रांति पदयात्रा की बरसी मनाने के लिए आज यूपी गेट पर जुटेंगे किसान
किसान आंदोलनः किसान क्रांति पदयात्रा की बरसी मनाने के लिए आज यूपी गेट पर जुटेंगे किसान
Share:

मेरठः बीते साल देशभर में कई बड़े किसान आंदोलन हए। जिसके कारण सरकार को जबरदस्त दवाब झेलना पड़ा था। विपक्ष को इन आंदोलनों से सरकार विरोधी माहौल बनाने में सहायता मिली थी। बीते साल हुई किसान क्रांति पदयात्रा की बरसी मनाने के लिए कई राज्यों के किसान आज यानि बुधवार को ल्ली-गाजियाबाद बार्डर स्थित यूपी गेट के लिए निकलेंगे। भाकियू की मेरठ शाखा का कहना है कि जिले से भी सैकड़ों किसान यूपी गेट पहुंचेंगे और आगामी आंदोलन की रणनीति बनाएंगे।

भाकियू ने किसानों की मांगों को लेकर पिछले साल सितंबर में हरिद्वार से लेकर दिल्ली किसान घाट तक किसान क्रांति पदयात्रा शुरू की थी। 10 दिन चलकर यात्रा को 2 अक्तूबर को दिल्ली में प्रवेश करना था। कई राज्यों के किसान पैदल एक अक्तूबर को यूपी गेट पहुंच गए थे। केंद्र सरकार के आदेश पर दिल्ली पुलिस ने यूपी गेट पर ही किसानों को रोक दिया था। किसानों ने बेरिकेडिंग तोड़ दी थी और हंगामा किया था।

पुलिस ने पानी की बौछार के साथ किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे थे। कई किसान घायल भी हुए थे। किसानों को समर्थन देने पहुंचे रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह तो बेहोश हो गए थे। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिले थे। हालांकि सरकार से आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने अपना आंदोलन रोक दिया था।

हनी ट्रैप मामलाः आरोपी महिला ने लगाया पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप, काटी कलाई

पटना में छाई बाढ़ की बेबसी, अबतक 42 की मौत

गांधी जयंती: गांधी की 150वीं जयंती कुछ इस तरह मनाएगा यूपी विधानमंडल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -