गांधी जयंती: गांधी की 150वीं जयंती कुछ इस तरह मनाएगा यूपी विधानमंडल
गांधी जयंती: गांधी की 150वीं जयंती कुछ इस तरह मनाएगा यूपी विधानमंडल
Share:

लखनऊः आज यानि बुधवार को देश सहित दुनियाभर में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर कई तरह के खास आयोजन रखे गए हैं। यूपी विधानमंडल भी इस मौके को अलग तरह से मना रही है। विधानमंडल की लगातार 36 घंटे कार्यवाही का रिकॉर्ड बनेगा। दोनों सदनों में बुधवार सुबह 11 बजे से बृहस्पतिवार रात 11 बजे तक महात्मा गांधी के जीवन-दर्शन के साथ ही सतत विकास लक्ष्य 2020-30 के सभी 16 बिंदुओं पर लंबी चर्चा होगी।

विधानसभा स्पीकर हृदयनारायण दीक्षित ने मंगलवार को लोकभवन में मीडिया को बताया कि 2015 में संयुक्त राष्ट्र ने सतत विकास के 17 लक्ष्य निर्धारित किए हैं। भारत ने भी उन पर दस्तखत किए हैं। केंद्र सरकार सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है। सीएम योगी ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव दिया था। इसी के तहत विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाया गया है। 2 अक्तूबर को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री योगी के भाषण से सत्र की शुरुआत होगी।

इसके बाद सभी दलों के नेता विचार रखेंगे। प्रत्येक लक्ष्य पर संबंधित नोडल विभाग के मंत्री विचार रखेंगे। सभी विधायकों को भी दो-दो विषयों पर अपनी बात रखने का समय दिया जाएगा। विस अध्यक्ष ने कहा, सतत विकास के 17 लक्ष्यों में एक लक्ष्य ‘समुद्र पर जीवन’ भी है। यूपी में समुद्र नहीं है, इसलिए इसे चर्चा में शामिल नहीं किया है।

हमारी इच्छा है कि एक विषय यह भी हो कि सदस्यों के बीच मतभेद हो, मनभेद न हो। वाद-विवाद के बीच संवाद कायम रहे, लक्ष्य पाने के लिए निजी असहमति को दूर कर राष्ट्र व प्रदेश हित की सोच से काम हो। दीक्षित ने कहा कि गांधी जयंती पर उत्तर प्रदेश विधानमंडल के लगातार 36 घंटे के सत्र की चर्चा विदेशों तक है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को भी इसमें सकारात्मक भूमिका निभाना चाहिए। 

रंग लाया नया ट्राफिक नियम, एक महीने में चालान की संख्या में 70 फीसदी की कमी

मध्य प्रदेश के बैतूल में फहराया गया 100 फुट ऊंचा तिरंगा, अफसरों ने दी सलामी

शूटर दादियों ने घर पर ही देखा 'सांड की आँख' का ट्रेलर, बीमारी के कारण नहीं जा सकीं मुंबई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -