फिर मोदी के लिए किसान हुए परेशान, नहीं बोने दी फसल
फिर मोदी के लिए किसान हुए परेशान, नहीं बोने दी फसल
Share:

उज्जैन : उज्जैन में सिंहस्थ 2016 का आयोजन होने वाला है। ऐसे में इस महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन को लेकर प्रशासन और साधु - संत अपनी - अपनी तैयारियों में लगे हैं। मगर इसके पूर्व वैचारिक महाकुंभ का आयोजन होना है जो कि सिंहस्थ से जुड़ा हुआ है। इस आयोजन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचेंगे। मगर आयोजन को लेकर खेतों को ही समतल किया जा रहा है। एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए किसान परेशान हुए। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व मध्यप्रदेश के विदिशा में फसल बीमा योजना का शुभारंभ करने पहुंचे पीएम मोदी के लिए मंच आदि व्यवस्थाऐं खेतों की जमीन पर तैयार करने की बात सामने आई थी।

अब इस बार भी यह बात सामने आई है कि पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर खेतों में किसानों को फसल भी बोने नहीं दी गई यही नहीं कृषकों को नुकसान को लेकर मुआवज़ा तक नहीं दिया गया तो दूसरी ओर इनके खेतों को अधिगृहित कर सिंहस्थ से जुड़ा आयोजन किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इस आयोजन में देश - विदेश के कई धर्माचार्य शामिल होंगे। करीब 61 किसानों की जमीन का अधिग्रहण प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।

यही नहीं ये भू क्षेत्र करीब 87 हेक्टेयर का है। अब इस आयोजन को लेकर बांस - बल्लियां पहुंचाने का कार्य भी किया जा रहा है। किसान मुआवज़े का इंतज़ार कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पहले भी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेताओं के आयोजनों के लिए खेतों को समतल किया गया इससे किसान प्रभावित हुए। हालांकि इन मामलों में यह भी कहा गया कि इस तरह का आयोजन सरकार की रिज़र्व जमीन पर किए गए हैं तो दूसरी ओर यह भी कहा गया कि खेतों को नुकसान नहीं पहुंचा और प्रभावितों को मुआवज़ा दिया गया है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -