किसान आंदोलन: किसानों का चक्का जाम शुरू, दिल्ली की सभी बॉर्डर पर सख्त पहरा
किसान आंदोलन: किसानों का चक्का जाम शुरू, दिल्ली की सभी बॉर्डर पर सख्त पहरा
Share:

नई दिल्ली: केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए कृषि कानूनों को लेकर आंदोलन कर रहे किसान संगठनों की ओर से शनिवार को चक्का जाम किया गया है। एहतियान दिल्ली और आस-पास के इलाके और आंदोलन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।  वहीं, दिल्ली की सभी सरहदों को सील कर दिया गया है। हालांकि, किसान नेताओं ने दिल्ली-NCR में चक्का जाम न करने की घोषणा की है, फिर भी दिल्ली पुलिस ने अपने स्तर पर तैयारी की है। सभी सरहदों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

पुलिस के साथ ही पैरा मिलिट्री फोर्सेज की तैनाती की गई है। दोपहर के बारह बजते हीं चक्का जाम आरंभ हो चुका है। जहां-जहां किसान आंदोलन कर रहे हैं, वहां के हाइवे को किसानों ने बंद कर दिया है। ये अब से तीन घंटे तक यानी तीन बजे तक चलेगा। वहीं, दिल्ली में एहतियान कई मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने जानकारी देते हुए बताया है कि मंडी हाउस, ITO और दिल्ली गेट के प्रवेश और निकास द्वार बंद हैं। साथ ही अब विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार को बंद कर दिया गया है।
 
बता दें कि 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा को देखते हुए एहतियातन तौर पर दिल्ली एनसीआर में भारी सुरक्षा व्यवस्था किया गया है। लगभग 50,000 हजार से अधिक संख्या में पुलिस और पैरा-मिलिट्री बलों को तैनात किया गया है।

भारत में कोरोना का स्तर हुआ फिर तेज, सामने आए इतने नए केस

भारतीय बैंकों की परिसंपत्ति की गुणवत्ता में देखने को मिली भारी गिरावट

आरबीआई ने वित्त वर्ष के लिए की 5 से 5.2 प्रतिशत की सीमा में खुदरा मुद्रास्फीति की परियोजना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -