इस गाने के कारण मशहूर हुई थी फरमानी, देंखे ये VIDEO
इस गाने के कारण मशहूर हुई थी फरमानी, देंखे ये VIDEO
Share:

यूट्यूब सेंसेशन बन चुकीं फरमानी नाज के गाने इन दिनों ख़बरों में बने हुए। उनका नया गाना 'हर हर शंभू' ट्रेंड कर रहा है। इस सांग ने फरमानी को स्टार बना दिया है। मगर क्या आप फरमानी के उस गाने के बारे में नहीं जानना चाहेंगे जिसने गायक को रातोरात स्टार बना दिया।

कौन हैं आशु बच्चन?
हर किसी को पहले ब्रेक या पुश की आवश्यकता होती है। ठीक वैसे ही फरमानी की जिंदगी में आशु बच्चन फरिस्ता बनकर आएं। आशु बच्चन गायक एवं मिमिक्री आर्टिस्ट हैं। वे अपना यूट्यूब चैनल चलाते हैं। कभी वे फरमानी नाज के साथ भागेदारी में काम करते थे। किन्तु अब दोनों अपना अलग अलग काम करते हैं। 5 सितंबर 2019 को आशु बच्चन ने फरमानी का वीडियो साझा किया था जिसमें वे लता मंगेशकर का गाना मिलो ना तुम तो हम घबराए।। गाती नजर आई। गांव में चूल्हा लेपते हुए फरमानी ने ये गाना गाया था। ये वीडियो वायरल हुआ तथा फरमानी के अच्छे दिन आ गए। इस वीडियो को 9,478,709 व्यूज प्राप्त हो चुके हैं।

फरमानी नाज के शिव भजन गाने पर इन दिनों हंगामा बरपा है। मगर वे पहले से ऐसे गाने गाती आई हैं। फरमानी ने माता रानी के जागरण में भी भजन गाया है। इंडियन आइडल की अपना सफर पूरा करने के बाद फरमानी का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वे शिवजी का लोकप्रिय गाना सत्यम शिवम सुंदरम गाती नजर आई थीं। शिव के ही नहीं फरमानी नाज ने कृष्ण के गीत भी गाए हैं। राधा झूला झूल रही।।। गाना गाकर फरमानी नाज ने समां बांध दिया था। फरमानी नाज ने जैसे फर्श से अर्श तक की जर्नी तय की है, वो हर किसी के लिए मिसाल है। फरमानी नाज आज मशहूर हैं। उनके गाने रिलीज होते ही हिट होते हैं। फरमानी की आवाज के लोग दीवाने हैं। फरमानी नाज यूं ही तरक्की करती रहें तथा कामयाबी की सीढ़ी चढ़ती रहे, हमारी और प्रशंसकों की यही दुआ है।

मोनोकिनी पहन टीवी की इस 'संस्कारी बहू' ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, दिल थामकर देंखे ये VIDEO

'बबिता जी' को छोड़ इस मशहूर एक्ट्रेस के प्यार में लट्टू हुआ टप्पू, देंखे VIDEO

अस्पताल से निकलते ही इस मशहूर एक्टर पर हुआ हमला, जाँच में हुआ हैरतंअगेज खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -