रजनीकांत का ये वीडियो देख चौंके फैंस, जानिए क्या है खास?
रजनीकांत का ये वीडियो देख चौंके फैंस, जानिए क्या है खास?
Share:

मनोरंजन जगत के जाने माने मशहूर अभिनेता रजनीकांत यदि आपको सड़क पर चाय बेचते दिखाई दे जाएं तो? केरल से हाल ही में एक वीडियो सामने आया जिसमे लोगों को अभिनेता रजनीकांत सड़क किनारे चाय बेचते दिखाई दिए। बाद में पता चला कि जिन्हें वो रजनीकांत समझ रहे हैं, वो असल में उनके हमशक्ल सुधाकर प्रभु हैं। अब सोशल मीडिया पर सुधाकर के वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं।

सुधाकर प्रभु केरल को फोर्ट कोच्चि के पट्टलम रोड के किनारे चाय की दुकान चलाते हैं। लुक्स के मामले में उनका लुक हूबहू रजनीकांत जैसा है। सुधाकर चश्मा भी बहुत हद तक उसी फ्रेम वाला लगाते हैं जैसा रजनीकांत ने अपनी फिल्म 'जेलर' में लगाया हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में सुधाकर प्रभु को शर्ट एवं हाफ पैंट पहने देखा जा सकता है। वीडियो में नजर आ रहा है कि लोग आकर सुधाकर से हाथ मिला रहे हैं तथा उनके साथ फोटोज खिंचवा रहे हैं। सुधाकर रजनीकांत जैसे अभिनय और उनकी मिमिक्री भी कर लेते हैं, जिससे लोगों का कनफ्यूजन और बढ़ जाता है। रजनीकांत जैसे नजर आने वाले इस व्यक्ति से मिलने वालों की भीड़ लगी रहती हैं तथा लोग उनके साथ हाथ मिलाने और उनके साथ फोटोज खिंचवाने के लिए बेताब रहते हैं।

सुधाकर प्रभु सोशल मीडिया पर तब ख़बरों में आए जब एक मलयालम अभिनेता नादिरशाह ने शूटिंग के चलते उन्हें फोर्ट कोच्चि में नोटिस किया। अभिनेता ने रजनीकांत जैसे नजर आने वाले सुधाकर की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कीं और कैप्शन में उनकी प्रशंसा लिखी। बता दें कि रजनीकांत की पिछली फिल्म 'जेलर' ब्लॉकबस्टर हिट रही थी और अब प्रशंसकों को उनकी अगली फिल्म का इंतजार है।

33 साल बाद एक साथ दिखेगी रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की जोड़ी, एक्टर ने शेयर की स्पेशल पोस्ट

50 सालों के इतिहास में पहली बार किसी महिला ने किया रावण के पुतले का दहन, कंगना रनौत के आगे टेक दिए घुटने

पत्नी आलिया को कंट्रोल करते है रणबीर कपूर, खुद एक्टर ने किया खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -