सलमान ने की खुद की तुलना रेप विक्टिम से, फैंस भड़के
सलमान ने की खुद की तुलना रेप विक्टिम से, फैंस भड़के
Share:

मुंबई। अभिनेता सलमान खान का नाम जितना बड़ा है, उनके फैंस की तादाद भी उतनी ही बड़ी है। उनके हर शब्द को लोग वर्ड टु वर्ड ले लेते है। अब सलमान ने अपने ही बयान से अपने फैंस को नाराज कर दिया है। एक इंटरव्यू के दौरान सलमान ने कहा कि जब वो शूटिंग पूरी करके बाहर आते है, तो उन्हें रेप की शिकार हुई महिला जैसा प्रतीत होता है।

इंटरव्यू में सलमान अपने आने वाली मूवी सुल्तान के बारे में बातें कर रहे थे। तभी उन्होने कहा कि सुल्तान की शूट के बाद जब वो बाहर आते थे, तो उन्हें एक रेप की शिकार महिला जैसा लगता था, क्यों कि वो सीधे चल भी नहीं पाते थे। उनके इस बयान का सोशल मीडिया पर जमकर विरोध हो रहा है।

ईद पर रिलीज होने वाली इस मूवी में सलमान एक रेसलर की भूमिका में है। उन्होने कहा कि शूटिंग के दौरान 6 घंटो में काफी मेहनत करनी होती थी, जो बहुत ही मुश्किल था, क्यों कि 120 किलो के पहलवान को अलग-अलग एंगल से उठाना पड़ता था। कई बार तो उन्हें जमीन पर पटखनी देनी होती थी।

रिंग में ऐसा एक बार नहीं, कई बार करना पड़ता था। ताकि रियल फाइट का फील आए। शॉट के बाद जब मैं रिंग से बाहर निकलता था, तो मुझे रेप की शिकार हुई महिला की तरह महसूस होता था। मैं सीधा नहीं चल पाता था। शूटिंग के बाद भी ट्रेनिंग सेशन के लिए जाना पड़ता था।

सोशस मीडिया पर सलमान का विरोध कर रहे फैंस ने उनके इस बयान को हॉरिबल कहा है। एक यूजर बीना ने कहा है कि खुद को एक रेप विक्टिम से कंपेयर करना..। यह इंसान अपना मानसिक संतुलन खो बैठा है। एक अन्य यूजर ने कहा है कि सलमान अपने शूटिंग शेड्यूल को रेप्ड वुमन से कंपेयर कर रहे है, क्या यह जोक्स से भी बुरा नहीं है बॉलीवुड।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -