नहीं रहे मशहूर सिंगर राजू पंजाबी, स्टार्स ने जताया शोक
नहीं रहे मशहूर सिंगर राजू पंजाबी, स्टार्स ने जताया शोक
Share:

जाने माने मशहूर हरियाणवी गायक राजू पंजाबी का मंगलवार रात को निधन हो गया है। वे करीब 40 वर्ष के थे। वह बीते 10 दिन से हिसार के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट थे। उन्हें काला पीलिया था। जिस वजह से लीवर और फेफड़ों मं संक्रमण हो गया था। तबीयत बिगड़ने की वजह से वे वेंटीलेटर पर थे। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव रावतसर खेड़ा में किया जाएगा। वह मौजूदा वक़्त में हिसार के आजादनगर में रहते थे। उनकी मौत की खबर प्राप्त होते ही उनके रिश्तेदार तथा प्रशंसक हिसार पहुंचना शुरू हो गए हैं। 

हरियाणवी इंडस्ट्री के बड़े कलाकार भी उनके निधन पर हिसार पहुंचे तथा इस दुख की घड़ी में शामिल हो रहे हैं। उनके शव को हॉस्पिटल से उनके आवास ले जाया जा रहा है। राजू पंजाबी का उपचार हिसार में चल रहा था। उपचार के चलते वे ठीक होकर घर चले गए थे, लेकिन उनकी तबीयत फिर से खराब हो गई। तत्पश्चात, उन्हें दोबारा अस्पताल में एडमिट करवाया गया। राजू पंजाबी शादीशुदा है। उनकी 3 बेटियां हैं। 

राजू पंजाबी हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में जाना पहचाना चेहरा थे। उनके गाने सॉलिड बॉडी, सैंडल, तू चीज लाजवाब, देसी-देसी जैसे चर्चित गाने हैं। सपना चौधरी के साथ उनकी जोड़ी बहुत लोकप्रिय थी। उन्होंने हरियाणा में म्यूजिक इंडस्ट्री को एक नई पहचान दी। हरियाणवी गानों को नई दिशा दी। राजू पंजाबी का आखिरी गाना 12 अगस्त को रिलीज हुआ। हालांकि इस के चलते वह हॉस्पिटल में ही भर्ती थे। अंतिम गाने के बोल, आपसे मिलके यारा हमको अच्छा लगा था। इस गाने को तैयार करने में 2 साल का समय लगा।

पिता की मौत के कारण इस एक्ट्रेस ने छोड़ी इंडस्ट्री, अब शाहरुख खान की फिल्म से होगी एंट्री

'हिंदुस्तान जिंदाबाद' के नारों से गूंजा लंदन, सनी देओल की फिल्म ने मचाया 'गदर'

आखिर क्यों रजनीकांत ने छुए CM योगी के पैर? खुद सुपरस्टार ने किया खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -