रंग बदलती है ये झील, चौकाने वाली है इसकी कहानी
रंग बदलती है ये झील, चौकाने वाली है इसकी कहानी
Share:

दुनियाभर में कई ऐसे झील हैं जो अपने किसी ना किसी अनोखे कामों के लिए प्रसिद्ध है। आज हम आपको एक ऐसी ही झील के बारे में बताने जा रहे हैं। जी दरअसल हम बात कर रहे हैं 'कराकुल झील' की। यह झील भारत से कोसों दूर मध्य-एशिया के ताज़िकिस्तान में है। इस झील को मध्य-एशिया की चुनिंदा ख़ूबसूरत और अद्भत झीलों में गिना जाता है। यह झील लगभग 380 वर्ग किमी में फैली है। यहाँ चारों तरफ फैले पहाड़ और रेगिस्तान सभी को आकर्षित करते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस झील का पहला नाम महारानी विक्टोरिया पर रखा गया था, लेकिन कुछ ही समय बाद में सोवियत संघ द्वारा इस झील का नाम ‘काराकुल’ रख दिया गया, जिसका मतलब होता है काली झील।

कहा जाता है इस झील का निर्माण धरती से उल्कापिंड के टकराने की वज़ह से हुआ था। इस घटना को ढाई करोड़ साल पहले हुई बताया जाता है। वैसे यह कोई नहीं जानता कि इस बात में कितनी सच्चाई है। यह झील नमक की झील है, और इसे चारों तरफ़ से घेर दिया गया है, ताकि इसका पानी बाहर न जा सके। बताया जाता है इस झील में इतना नमक पाया जाता है कि इसमें एक ख़ास प्रजाति की मछली को छोड़कर कोई और जीव नहीं रहता।

वैसे इस झील को देखने लोग दूर-दूर से आते हैं क्योंकि यह झील दिन में कई बार अपने रंग को बदलती है। यह झील अगर सुबह से शाम तक में कभी नीली, कभी गहरे हरे रंग की, तो कभी फ़िरोजी रंग की हो जाती है। वही आज तक यह नहीं पता चल पाया कि ऐसा क्यों होता है। इस झील में भारी मात्रा में नमक की मौज़ूदगी के चलते आप इसमें बोटिंग भी नहीं कर सकते।

संसदीय समिति के सामने पेश होंगे Facebook और Google India के प्रतिनिधि, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

यह है दुनिया का सबसे महंगा ‘HAM’, मात्र एक टांग की क़ीमत 3 लाख रुपये से अधिक

जम्मू में हुए ड्रोन हमले पर भड़के ओवैसी, बोले- क्या चीन और US से सवाल पूछेंगे पीएम मोदी ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -