चमगादड़ के बारे में यह बातें नहीं जानते होंगे आप
चमगादड़ के बारे में यह बातें नहीं जानते होंगे आप
Share:

कोरोना की उत्पत्ति का कारण चमगादड़ों को माना जाता है। कहते हैं चमगादड़ों के कारण ही कोरोना का संक्रमण उतपन्न हुआ और इतना फैला। बीते डेढ़ सालों में चमगादड़ों को लेकर भारी खौफ पैदा हो चुका है और तो और धार्मिक नजरिए से भी चमगादड़ों को अशुभ ही माना जाता है। इन सभी कारणों को देखते हुए चमगादड़ इस समय एक ऐसा जीव बना चुके हैं, जिसका न होना ही बेहतर माना जाता है। लेकिन हम आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल नहीं है।

जी दरअसल चमगादड़ असल में जैव-विविधता में अहम भूमिका निभाते हैं और कई विशेषज्ञों का यह मानना है कि 'अगर धरती से सारे चमगादड़ खत्म हो जाए तो दुनिया पर बड़ा खतरा मंडराने लगेगा।' जी हाँ, एक स्टडी के अनुसार केवल अमेरिका में ही 1 खरब से ज्यादा कीमत का अनाज नष्ट होने से बच जाता है क्योंकि ये जानवर खेतों को नुकसान पहुंचाने वाले कीड़े-मकोड़ों को खाता है।

ऐसे में यह अनुमान लगाया जा सकता है कि दुनियाभर में कितना अन्न ये जीव बचाता है। आपको यह जानने के बाद और हैरानी होगी कि चमगादड़ों की कुछ प्रजातियां कीड़ों की जगह, पेड़-पौधों का सेवन करती हैं। इस वजह से ये क्रॉस-पॉलिनेशन में भी अहम भूमिका निभाते हैं। जी दरअसल फल-फूल खाने वाले चमगादड़ों का क्रॉस-पॉलिनेशन में 95% तक योगदान देते हैं। ठीक ऐसे ही केलों के उत्पादन में भी चमगादड़ों का बड़ा अहम किरदार होता है।

बहू ने सास को मारकर जला दिया, CCTV में कैद हुई घटना तो हुए गिरफ्तार

कोरोना रिकवरी के समर्थन में विश्व बैंक ने 125 मिलियन अमरीकी डालर की दी मंजूरी

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर हुआ इजाफ़ा, जानिए क्या हो गए भाव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -