पेरू के पूर्व फुटबाल प्रमुख गिरफ्तार
पेरू के पूर्व फुटबाल प्रमुख गिरफ्तार
Share:

लीमा : पेरू के पूर्व फुटबाल प्रमुख मैनुएल बुर्गा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। अमेरिका द्वारा FIFA में भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में बुर्गा को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बुर्गा उन 16 लोगों में सम्मलित हैं, जिन पर अमेरिकी अधिकारियों ने रिश्वत का आरोप लगाया है। आरोपी अधिकारियों में लातिन अमेरिकी फुटबाल के पूर्व और मौजूदा प्रमुख सम्मलित हैं।

मैनुएल बुर्गा (58) 2014 तक पेरू फुटबाल महासंघ के प्रमुख रहे। वह इस पद पर 12 साल तक रहे हैं। मैनुएल बुर्गा ने हालांकि किसी प्रकार के भ्रष्ट आचरण का खंडन किया है।

लीमा में शनिवार को गिरफ्तार मैनुएल बुर्गा पर टॉर्नोस कैम्पीयोनातोस नाम की कम्पनी को पैसे लेकर ब्रॉडकास्टिंग लाइट्स देने का आरोप है। वह इस मामले में प्रमुख संदिग्ध हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -