सीएनटी व एसपीटी में बदलाव कर आदिवासियों के हित प्रभावित कर रही है भाजपा
सीएनटी व एसपीटी में बदलाव कर आदिवासियों के हित प्रभावित कर रही है भाजपा
Share:

पेटरवार। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पेटरवार विद्यालय के मैदान में आयोजित होने वाले गोमिया विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुॅंचे। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का विरोध किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी झारखंड को लूटने में लगी हुई है। जो झारखंड महापुरूषों के बलिदान के कारण अस्तित्व में आया वहाॅं सत्तासीन भाजपा आदिवासी हितों को प्रभावित कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कहना था कि भारतीय जनता पार्टी बड़े बड़े कारोबारियों की पार्टी है।

उनका कहना था कि जिस देश का राजा कारोबारी होता वहां की जनता भिखारी होती है। हेमंत सोरेन ने आरोप लगाया और कहा कि पूर्वजों ने बलिदान दिया और राज्य का गठन हुआ। अब इसे किसी को भी लूटने नहीं दिया जाएगा। भाजपा राज्य का अहित कर रही है। यह केवल जोड़ तोड़ में लगी है।

उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकाल में तो महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया था मगर भाजपा सरकार ने इसे 33 प्रतिशत कर दिया। उन्होंने कहा कि यहाॅं पर कई लोगों को उग्रवादी कहकर जेल भेजा जा रहा है या फिर मार दिया जाता है। मगर हम ऐसा नहीं होने देंगे। गोमिया विधायक योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि विकास के मामले में ईमानदारी के साथ कार्य किया जा रहा है।

डुमरी विधायक जगरनाथ महतो,मांडू विधायक जेपी पटेल, पूर्व मंत्री मथुरा महतो ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार की आलोचना की। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी ने की। कार्यक्रम का संचालन अशोक मुर्मू ने किया। कार्यक्रम में राधानाथ सोरेन,मनोहर मुर्मू,मुकेश महतो,नागेश्वर करमाली,संतोष रजवार,दिलीप मुर्मू,प्रदीप कुमार महतो,सचिन महतो,मंटू यादव,बीके चैधरी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नक्सलियों ने शहीदी सप्ताह मनाने के पोस्टर चिपकाए, लोगों में दहशत

इंजीनियरिंग करने वाले विद्यार्थियों में आई गिरावट, बड़े कॉलेजो की रह गई सीटे खाली

सरायकेला जेल में छापामारी, आपत्तिजनक सामग्री बरामद

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -