यशवंत सिन्हा की मांग, किसान को मिले मुआवजा
यशवंत सिन्हा की मांग, किसान को मिले मुआवजा
Share:

अकोला। भारतीय जनता पार्टी की सरकार के लिए, यह परेशानीभरी बात है,जहां एक ओर वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा पार्टी के विरोध में आ गए हैं वहीं उनके समर्थन में भाजपा के कुछ अन्य नेताओं के जुटने की संभावना है। दरअसल पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवन्त सिन्हा महाराष्ट्र के अकोला में धरना देंगे। दरअसल यशवन्त सिन्हा के तेवर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कुछ तल्ख बने हुए थे। उन्होंने केंद्र सरकार पर, पहले भी कई हमले किए। अब वे केंद्र सरकार की नीतियों के विरूद्ध धरना देने की तैयारी में नज़र आ रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी के वे कायर्कर्ता जो कि, कथित तौर पर बागी माने जाते हैं वे भी उनके धरना प्रदर्शन में शामिल हो सकते हैं। अपने धरने के माध्यम से यशवन्त सिन्हा मांग कर रहे हैं कि, महाराष्ट्र सरकार किसानों उस फसल का मआवजा दे जो कि, खराब हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कई किसान ऐसे हैं जो कि, सोयाबीन की फसल खराब होने और कपास की फसल खराब होने के कारण परेशान हैं।

मगर उन्हें अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। हालांकि धरना प्रदर्शन के दौरान, विदर्भ की अकोला पुलिस ने यशवंत सिन्हा को पकड़ लिया, हालांकि कुछ समय बाद ही उन्हें छोड़ दिया गया था। पूर्व केंद्रीय मंत्री सिन्हा अपना धरना प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं। उनका कहना है कि, वे किसान हित में यह धरना जारी रखेंगे। वे चाहते हैं कि, किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य व बाजार भाव के अंतर का भुगतान करें।

माना जा रहा है कि, ऐसे नेता बुधवार को धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे। मिली जानकारी के अनुसार, यशवंत सिन्हा ने धरने को समाप्त करने से इन्कार कर दिया। इस दौरान अकोला पुलिस द्वारा उन्हें पकड़े जाने के बाद, यशवंत सिन्हा को कुछ समय बाद, छोड़ दिए जाने की जानकारी सामने आई थी। मिली जानकारी के अनुसार, विदर्भ के किसानों की मांग को लेकर, धरना दे रहे यशवंत सिन्हा को समर्थन देने, भारतीय जनता पार्टी के नेता शत्रुघ्न सिन्हा, वरूण गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री अरूण शौरी तक अकोला पहुंचेंगे इस बात की प्रबल संभावनाऐं हैं।

धंधुका में मोदी के भाषण की धार

इंसान हूं गलती हो जाती है, लव यू ऑल: राहुल गाँधी

सीडी कांड से मज़बूत हुए हार्दिक के इरादे

जेल में बंद विधायक जाना चाहते हैं विधानसभा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -