'भारत हिन्दू राष्ट्र बना, तो भी हमें कोई नहीं मारेगा..', कांग्रेस MLA साफिया जुबेर बोलीं- हम राम कृष्ण के वंशज
'भारत हिन्दू राष्ट्र बना, तो भी हमें कोई नहीं मारेगा..', कांग्रेस MLA साफिया जुबेर बोलीं- हम राम कृष्ण के वंशज
Share:

जयपुर: राजस्थान विधानसभा में बुधवार (01 मार्च) को सत्ताधारी कांग्रेस के मुस्लिम विधायकों ने बड़े बयान दिए। कांग्रेस की महिला विधायक साफिया जुबेर ने खुद को राम और कृष्ण का वशंज करार दिया। सफिया जुबेर ने कहा कि भले हमने धर्म बदल लिया हो, मगर खून तो राम और कृष्ण का ही है। वहीं, कांग्रेस MLA अमीन खान ने भी बड़ा बयान देते हुए कहा कि हमें भी हिंदू धर्म का ज्ञान है और अगर भारत हिंदू राष्ट्र हो भी गया, तो हमें कोई नहीं मारेगा।

 

रिपोर्ट के अनुसार, विधानसभा में शिक्षा विभाग की अनुदान माँगों पर बहस के दौरान कांग्रेस विधायक साफिया जुबेर और अमीन खान का संबोधन सुर्ख़ियों में बना हुआ है। अलवर जिले की रामगढ़ सीट से कांग्रेस MLA साफिया जुबेर अपने संबोधन के दौरान मेव समुदाय की बात की। सफिया जुबेर ने कहा कि, 'मेव लोग अलवर, भरतपुर, नूँह और थोड़ा मथुरा में बसते हैं, जहाँ कृष्ण जी का जन्म हुआ था। मैंने भी जागाओं (वंशावली की जानकारी रखने वालों) से अपना इतिहास निकलवाया है। उससे यह पता चला है कि 'मेव' तो राम और कृष्ण के वंशज हैं। चाहे धर्म बदल गया हो, मगर खून तो नहीं बदलता। हमारे अंदर खून तो राम और कृष्ण का ही है।

वहीं, बाड़मेर कांग्रेस MLA अमीन खान ने कहा कि 31 अक्टूबर, 1984 के बाद से भारत को हम सेक्युलर नहीं मानते हैं। बता दें इसी दिन पूर्व पीएम इंदिरा गाँधी की हत्या कर दी गई थी। अमिन खान ने आगे कहा कि देश हिंदू राष्ट्र बन जाएगा, तो भी हमको कोई नहीं मारेगा। उन्होने कहा कि हम भी हिंदू धर्म का ज्ञान रखते हैं। हिंदू भी दूसरे मनुष्यों की रक्षा करेंगे। धर्मनिरपेक्षता केवल कागजों में है। इसके बाद उन्होंने स्कूलों में होने वाली प्रार्थना पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि राजस्थान के प्रत्येक स्कूल में संप्रदाय के नाम की पूजा से कार्यक्रम शुरू करते हो, यह धर्मनिरपेक्ष देश की मजबूती के निशान नहीं हैं। लोग डर के कारण नहीं बोलते हैं, लेकिन जानते सब हैं।

बता दें कि अनुदान माँगों पर चर्चा के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अपने ही विधायकों की नाराजगी झेलना पड़ रहा है। विधानसभा में कांग्रेस के विधायक अपनी ही सरकार की खामियाँ गिनवा रहे थे। अशोक गहलोत सरकार में राज्य मंत्री राजेंद्र गुढ़ा और MLA हरीश मीणा ने कांग्रेस सरकार को कानून व्यवस्था और पेपर लीक मामले में जमकर घेरा। यहाँ तक कि सीएम अशोक गहलोत के करीबी माने जाने वाले कांग्रेस MLA गणेश घोररा ने भी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए सरकार को आड़े हाथों लिया।

त्रिपुरा-नागालैंड में भाजपा गठबंधन को स्पष्ट बहुमत, मेघालय में भी बन सकती है सरकार का हिस्सा

CBI पूछताछ और गिरफ्तारी से पहले ही 'मनीष सिसोदिया' ने दे दिया था इस्तीफा ?

मेघालय में भाजपा से गठबंधन करेगी NPP ! सीएम सरमा से मिले संगमा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -