यूपी : विभिन्न मांगो को लेकर आज से हड़ताल पर गए प्रदेश के लाखों कर्मचारी
यूपी : विभिन्न मांगो को लेकर आज से हड़ताल पर गए प्रदेश के लाखों कर्मचारी
Share:

लखनऊ : प्रदेश में पेंशन बहाली की मांग को लेकर हड़ताल जारी है. प्रदेश की योगी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को हड़ताल करने से रोकने के लिए एस्मा भी लगा दिया था, लेकिन 6 फरवरी से प्रस्तावित ये महाहड़ताल करने के लिए कर्मचारी अड़े हुए हैं. आज से शुरू हो रही महाहड़ताल के तहत 250 में से 180 संगठनों के 20 लाख से ज्यादा कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी 'पुरानी पेंशन बहाली मंच' के बैनर तले एक हफ्ते तक हड़ताल पर रहेंगे.

सबरीमाला मंदिर : सुप्रीम कोर्ट में दायर पुनर्विचार याचिका पर आज होगी सुनवाई

लगाया गया है एस्मा 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के मुख्य सचिव ने सभी मंडलायुक्त और जिलाधिकारियों को आदेश दिया है कि हड़ताल पर जाने और दूसरे कर्मचारियों को हड़ताल के लिए बाध्य करने वाले कर्मचारियों पर ऐस्मा के तहत कार्रवाई करें. यहां तक कि सरकार ने ये भी कहा है कि जो कर्मचारी इसमें शामिल नहीं होंगे, उन्हें प्रशासन की ओर से सुरक्षा दी जाएगी. इसी के साथ ही मुख्य सचिव ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया है कि केंद्र सरकार की ओर से कर्मचारियों को पेंशन में दिया जाने वाला अनुदान राज्य सरकार भी देगी.

दो युवकों के बीच आपसी विवाद के बाद मेरठ में तनाव, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में

हड़ताल का होगा व्यापक असर 

जानकारी के मुताबिक इस हड़ताल का राज्य पर काफी बड़ा असर हो सकता है क्योंकि फिलहाल चुनावों और बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां होनी हैं, लेकिन कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से ये काम ठप हो जाएगा. बता दें सरकार ने छह फरवरी से प्रस्तावित कर्मचारी, शिक्षक एवं अधिकारियों की हड़ताल पर प्रतिबंध लगा दिया है. सरकार की ओर से इस हड़ताल को गैर-कानूनी घोषित किया गया है. 

इस वजह से बिल्ली के रास्ता काटने को माना जाता है अपशकुन

यूपी : बजट सत्र की शुरुआत के साथ ही विपक्ष ने राज्यपाल पर उछाले कागज के गोले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले मोनाको के राष्ट्र प्रमुख प्रिंस अल्बर्ट II, कई मुद्दों पर हुई बातचीत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -