डॉक्टर हड़ताल : एस्मा फाइल पहुची जंग के पास
डॉक्टर हड़ताल : एस्मा फाइल पहुची जंग के पास
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली सरकार ने हड़ताल कर रहे डॉक्टरों के खिलाफ आवश्यक सेवाएं प्रबंधन कानून (एस्मा) लागू करने के लिए फाइल गृह सचिव धरमपाल द्वारा दिल्ली सरकार के उप राज्यपाल नजीब जंग के पास भेजी. दिल्ली सरकार में नौकरशाहों की नियुक्ति को लेकर विवाद तब गहरा हो गया था जब सत्तारूढ़ आप सरकार ने हाल ही में जंग द्वारा नियुक्त पाल को, दिल्ली की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा के प्रमुख के तौर पर MK मीणा की नियुक्ति अधिसूचित करने के लिए वापस भेज दिया जो कि जंग के आदेश पर की गई थी.

उस समय गृह मंत्रालय ने दिल्ली के मुख्य सचिव K K शर्मा को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि पाल राज्य के गृह सचिव बने रहें.बहरहाल, आप सरकार कहती है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सचिव राजेंद्र कुमार दिल्ली के गृह सचिव हैं. वहीँ उप राज्यपाल कार्यालय ने ऐसे किसी भी प्रस्ताव की जानकारी से मना किया है जो कुमार ने दी हो.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एस्मा लागू करने के लिए कुमार के जरिऐ आए किसी भी प्रस्ताव की जानकारी होने से उप राज्यपाल के कार्यालय के इंकार के बाद आप सरकार को फाइल गृह सचिव धरमपाल के माध्यम से उप राज्यपाल नजीब जंग के पास भेजनी पड़ी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -