सिंहस्थ का आनंद 21 मई तक पवित्र नगरी उज्जैन में बरसेगा
सिंहस्थ का आनंद 21 मई तक पवित्र नगरी उज्जैन में बरसेगा
Share:

उज्जैन में 22 अप्रैल से सिंहस्थ महापर्व की शुरूआत हुई है। बारह वर्षों में लगने वाले सिंहस्थ को लेकर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश व विदेश के लोग भी खासे उत्साहित है और यही कारण है कि उज्जैन में सिंहस्थ के अवसर पर प्रतिदिन हजारों लोगों के आगमन का सिलसिला जारी है। शिप्रा के तट पर तो लोग आनंद उठा ही रहे है वहीं दूर-दूर तक फैले सिंहस्थ क्षेत्र में भी लोग घूम रहे है। जूना अखाड़े की शाही पेशवाई से सिंहस्थ का आगाजा हो गया था।

बारह ज्योर्तिलिंगों में से एक भूत भावन भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में  सिंहस्थ महापर्व का आगाज हो गया है। पूर्व में जहां जूना अखाड़े की पेशवाई धूमधाम से निकली तो वहीं प्रथम शाही स्नान में भी संत-महात्माओं के साथ ही लाखों श्रद्धालुओं ने माॅं शिप्रा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। सिंहस्थ का आनंद 21 मई तक पवित्र नगरी उज्जैन में बरसेगा।

पहला शाही स्नान
सिंहस्थ के प्रथम शाही स्नान पर लोगों का हुजुम उमड़ा। संत महात्माओं ने तो पवित्र शिप्रा नदी में डुबकी लगाई ही, लाखों आस्थावान भी शिप्रा स्नान के लिए पहुंचे और डुबकी लगाकर पुण्य प्राप्त किया। इसके साथ ही हर दिन ही लोगों के उज्जैन आने व शिप्रा स्नान करने के साथ ही देव दर्शन करने का सिलसिला जारी है। संत-महात्माओं ने हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ शिप्रा का अमृत स्नान किया। अब दूसरा शाही स्नान 9 मई को संपन्न होगा।

अमरनाथ गुफा तथा सम्मान समारोह
उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ महापर्व पर लोगों की भीड़ लगी हुई है। कहीं अमरनाथ और वैष्णो देवी की गुफा बनी हुई है तो कहीं विद्वानों का सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है तो कहीं अन्य कई कार्यक्रमों की श्रंखला सतत जारी है। तीर्थों की तीर्थ स्थली उज्जैन में सिंहस्थ महापर्व का आनंद बिखर रहा है। अमरनाथ व वैष्णो देवी की गुफा का निर्माण मंगलनाथ मंदिर क्षेत्र में साध्वी मंदाकिनी द्वारा किया गया है। उन्होंने गुफा के बारे में जानकारी दी।

विद्वानों का सम्मान एवं नेपाली बाबा
रूद्र सागर परिसर में स्थित डाॅ. कल्याणी चैतन्य के शिविर में विद्वानों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के अवसर पर स्वयं डाॅ. कल्याणी चैतन्य मौजूद रही।  इधर नेपाली बाबा द्वारा मंगलनाथ मंदिर क्षेत्र में शिविर लगाया गया है, जहां धार्मिक कार्यक्रम हो रहे है। यहां 8 मई से रूद्र महायज्ञ का भी आयोजन किया जाएगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -